Friday, Sep 20 2024 | Time 22:09 Hrs(IST)
 logo img
  • जामताड़ा-धनबाद हाईवे में भीषण सड़क हादसे के बाद आठ किलोमीटर लंबा जाम, पांच लोगों के मौत की खबर
  • जामताड़ा-धनबाद हाईवे में भीषण सड़क हादसे के बाद आठ किलोमीटर लंबा जाम, पांच लोगों के मौत की खबर
  • जमशेदपुर में JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए बनाए गए 82 सेंटर
  • जमशेदपुर में JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए बनाए गए 82 सेंटर
  • नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत,चौदह घंटे बाद निकला शव
  • नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत,चौदह घंटे बाद निकला शव
  • 21 सितंबर को गिरिडीह आएंगे बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी, परिवर्तन यात्रा महासभा में होंगे शामिल
  • 21 सितंबर को गिरिडीह आएंगे बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी, परिवर्तन यात्रा महासभा में होंगे शामिल
  • 21 सितंबर को झारखंड आएंगे UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, झुमरी तिलैया और गढ़वा में करेंगे सभा
  • 21 सितंबर को झारखंड आएंगे UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, झुमरी तिलैया और गढ़वा में करेंगे सभा
  • गांडेय प्रखंड के विभिन्न बूथों में ईवीएम मोबाइल प्रर्दशन वैन के द्धारा ग्रामीणों को किया गया जागरूक
  • गांडेय प्रखंड के विभिन्न बूथों में ईवीएम मोबाइल प्रर्दशन वैन के द्धारा ग्रामीणों को किया गया जागरूक
  • 21 सितंबर को झारखंड आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हजारीबाग व पलामू प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा का करेंगे शुभारंभ
  • 21 सितंबर को झारखंड आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हजारीबाग व पलामू प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा का करेंगे शुभारंभ
  • पीएम मोदी पर अभद्र टिपण्णी मामले में राहुल गांधी व सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, BJP नेता कमलेश राम ने की कार्रवाई की मांग
झारखंड » बोकारो


बेरमो: चोर के धोखे में फेरीवाले को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

बेरमो: चोर के धोखे में फेरीवाले को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
अनंत/न्यूज़11भारत
बेरमो/डेस्क : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह में पिछले एक महीने से चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं.  "चोर-चोर" की आवाजें सुनकर कॉलोनी वासी तुरंत जमा हो जाते हैं. 
 
शुक्रवार की सुबह 11 बजे एक नया व्यक्ति मोटरसाइकिल से कॉलोनी में मिक्सर मशीन बेचने के लिए पहुंचा था. नया व्यक्ति और उसकी भाषा और हरकतों को देख लोगों को संदेह हुआ तो उसे पकड़ लिया. उसकी पूछताछ शुरू की. पूछताछ में संतुष्ट नहीं होने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की जांच की गई, वह सिर्फ एक फेरीवाला है और उसे जांच के बाद छोड़ दिया गया.
 
दरअसल पिछले एक माह से जारंगडीह कॉलोनी में चोरी की घटना से लोग डरे हुए हैं. उन्हें पुलिस से भी भरोसा नहीं रहा है, इसलिए वे रतजगा कर पहरा दे रहे हैं. बता दें पिछले माह 19 अगस्त को दिन के उजाले में चोरी की घटना हुई थी. एक सीसीएल कर्मी के बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर निशाना बनाया गया. तब से लेकर लगातार चोरी की घटनाओं से लोग चिंतित हो गए हैं. एक दर्जन से अधिक आवासों में चोरी की घटना हुई. पुलिस की असफलता के चलते वे अपने घरों और कॉलोनियों की सुरक्षा के लिए खुद रात में पहरा देना शुरू कर दिया है.
 
हालांकि, पहरे के बाद से चोरी की कोई घटना सामने नहीं आई, लेकिन निर्दोष व्यक्ति भी कभी कभी पहरेदार के जद में आ जाते हैं. गुरुवार की रात 11 बजे एक कॉलोनी का लड़का गुजर रहा था, गलती से दूसरी टोली ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया, इस दौरान उसकी हल्की पिटाई भी हो गई, लेकिन उसने अपनी पहचान बताई तब जाकर मामला स्पष्ट हुआ.
अधिक खबरें
बेरमो: भाजपा ने विजय संकल्प परिवर्तन यात्रा और सभा की तैयारी को लेकर की बैठक
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 8:02 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विजय संकल्प परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए गोमिया मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई. यह बैठक बैंक मोड़ स्थित गायत्री लॉज में हुई, जिसमें बोकारो जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक, जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज, और जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

प्रोडक्शन रीलेटेड पे के लिए बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ का विभिन्न विभागों में प्रदर्शन जारी
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 8:00 PM

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने प्रोडक्शन रिलेटेड पे के लिए शुक्रवार को कोक ओवन सीजीएम कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया

बेरमो: चोर के धोखे में फेरीवाले को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 7:54 PM

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह में पिछले एक महीने से चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं. "चोर-चोर" की आवाजें सुनकर कॉलोनी वासी तुरंत जमा हो जाते हैं.

स्वच्छता ही स्वस्थ्य और शांतिपूर्ण जीवन का मूलमंत्रः डीडीसी
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 7:42 PM

नमामि गंगे अंतर्गत शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा के तहत बोकारो के सदर अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान डीडीसी गिरजा शंकर प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि साफ - सफाई एक अच्छी आदत है. स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिये हर एक को यह आदत बनानी चाहिये.

बेरमो: आठ दिन से लापता मजदूर का शव सदर अस्पताल में मिला
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 2:24 PM

गोमिया प्रखंड के चुटे पंचायत अंतर्गत जमुआ बेड़ा गांव ग्राम निवासी के 30 वर्षीय साँझला मांझी आठ दिन से लापता था. परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे लेकिन कोई अता पता नहीं चल रहा था. 19 सितंबर को विष्णुगढ़ पुलिस की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे तो शव देखने के बाद उसकी पहचान की गई.