Monday, Mar 17 2025 | Time 04:22 Hrs(IST)
झारखंड


BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घोड़थांभा में पुलिसिया कार्रवाई को बताया बर्बरता की पराकाष्ठा

BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घोड़थांभा में पुलिसिया कार्रवाई को बताया बर्बरता की पराकाष्ठा
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घोड़थांभा  में हुई पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और बर्बरता की पराकाष्ठा बताया है. उन्होंने कहा कि गिरिडीह के घोड़थंबा में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले विकास शाह को पुलिस ने जिस क्रूरता के साथ पीटा है, वह चीख चीख कर पुलिस की बर्बरता की गवाही दे रहा है.
उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा क्या इसी तरह जनता को पुलिसिया जुल्म के हवाले छोड़ दिया जाएगा? पुलिस की यह कारवाई बेहद शर्मनाक और अक्षम्य है. लोकतंत्र में लाठी तंत्र की कोई जगह नहीं है. पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस मामले की जांच कर विकास के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले सभी पुलिसकर्मियों पर सख्त कारवाई हो, अन्यथा पीठ पर दिख रहे एक-एक जख्म का हिसाब लिया जाएगा.





 
अधिक खबरें
BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घोड़थांभा में पुलिसिया कार्रवाई को बताया बर्बरता की पराकाष्ठा
मार्च 16, 2025 | 16 Mar 2025 | 8:42 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घोड़थांभा में हुई पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और बर्बरता की पराकाष्ठा बताया है. उन्होंने कहा कि गिरिडीह के घोड़थंबा में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले विकास शाह को पुलिस ने जिस क्रूरता के साथ पीटा है, वह चीख चीख कर पुलिस की बर्बरता की गवाही दे रहा है.

झारखंड में रजिस्टर्ड वाहनों का 01 अप्रैल से बिहार व अन्य प्रदेशों में प्रवेश हो सकता है मुश्किल, भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना!
मार्च 16, 2025 | 16 Mar 2025 | 4:24 PM

झारखंड में रजिस्टर्ड वाहनों का 1 अप्रैल 2025 से बिहार व अन्य प्रदेशों में प्रवेश मुश्किल हो सकता है. वाहन मालिक जो बिहार और दूसरे पेदेश अपनी झारखंड रजिस्टर्ड गाडी लेकर जाते है, उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. ऐसे में अगर अन्य पड़ोसी प्रदेशों ने कड़ाई से नियाम पालन करना शुरू कर दिया तो बॉर्डर पार कर पाना झारखंड के वाहन मालिकों के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मेरठ छावनी में सैनिकों संग मनाई होली
मार्च 16, 2025 | 16 Mar 2025 | 3:25 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मेरठ छावनी में सैनिकों के साथ होली का त्यौहार मनाया. इस दौरान सभी ने अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशियां बांटी. उन्होंने सैनिकों और उनके परिवार को होली की शुभकामनाएं दी.

Jharkhand: लंदन से होली मनाने कोडरमा पहुंची विदेशी मेहमान 'इशवाक़
मार्च 16, 2025 | 16 Mar 2025 | 11:28 AM

रंगों का त्योहार 'होली' में हर कोई रंगा हुआ हैं. 14 और 15 मार्च को देशभर में धूम-धाम से होली खेला गया. इस बार होली दो दिन खेला गया. गली-मोहल्ले से लेकर गांव और शहर तक रंगों की बौछार के साथ अबीर गुलाल भी खूब उड़े. वहीं, झारखंड के कोडरमा जिले में विदेशी मेहमान के साथ लोगों ने रंग अबीर गुलाल के साथ जमकर होली खेली और एक दूसरे को रंग गुलाल से सराबोर कर दिया. मूल रूप से सोमालिया की रहने वाली इशवाक़ पहली बार भारत होली खेलने पहुंची है.

धनबाद: प्रभातम मॉल के ब्लैकबेरी शोरूम में लगी भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी
मार्च 16, 2025 | 16 Mar 2025 | 8:58 AM

झारखंड के धनबाद शहर के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल प्रभातम में भीषण आग लग गई, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना कल शनिवार की शाम की हैं. जहां रेडीमेड कपड़े के प्रतिष्ठान ब्लैकबेरी शॉपिंग कांप्लेक्स आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया.