Friday, Sep 20 2024 | Time 03:52 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » सिमडेगा


जहरीले सांप के काटने से दोनों की हालत गंभीर

जहरीले सांप के काटने से दोनों की हालत गंभीर

आशीष शास्त्री/न्यूज़11 भारत 


सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा में जहरीले सांपों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सांप लोगों के घरों में घुसकर सोए हुए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. आज फिर सिमडेगा में सर्पदंश के दो मामले सामने आए. जानकारी के अनुसार अवगा निवासी विकास मांझी नामक व्यक्ति घर पर सोया हुआ था. इसी क्रम में आज अहले सुबह बिस्तर पर चढ़कर उसे एक जहरीला सांप काट लिया. जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद उसके घर वाले उसे सदर अस्पताल लेकर आए. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

 

वहीं टूटीकेल निवासी कमली देवी को भी सोए हुए अवस्था में बिस्तर पर चढ़कर जहरीला सांप काट लिया. जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. तब उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

 

अधिक खबरें
एसडीओ ने एसएससी परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के पास किए निषेधाज्ञा लागू
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 7:35 PM

आगामी 21 और 22 सितंबर को आयोजित होने वाली झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त बनाने के उद्देश्य से सिमडेगा के एसडीओ सुमंत तिर्की ने सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

25 सितम्बर को सिमडेगा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री करेंगे जनसभा को संबोधित
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 7:16 PM

भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर गाँधी मैदान का आज स्थल निरीक्षण किया गया. बताया गया कि पूर्व की निर्धारित तिथि में परिवर्तन की गई है.

सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 7:10 PM

खेल की नगरी सिमडेगा में "सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024" का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में किया जाएगा। आज इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट की तारीखें बच्चों की परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई हैं। बैठक में यह भी तय किया गया कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 होगी। इस टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आयोजन समिति का विस्तार किया गया। समिति में संरक्षक के रूप में विधायक समडेगा, विधायक कोलेबिरा, उपायुक्त सिमडेगा, आरक्षी अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, और अनुमंडल पदाधिकारी शामिल हैं।

निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय में कार्य कर रहा मजदूर ऊंचाई से गिरा, स्थिति गंभीर
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 10:09 AM

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र कर्रामुंडा में निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय में कार्य कर रहा एक मजदूर काम करने के दौरान ऊंचाई से गिर गया. जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई हैं.

पत्नी मायके से नही आई तो पति ने पीया जहर, हालत गंभीर
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:54 AM

सिमडेगा में छोटी छोटी बातों में आवेश में आकर जहर पीने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. आज फिर ऐसा हीं एक मामला सामने आया जिसमे पत्नी के मायके से नहीं आने पर पति ने जहर पी लिया. जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं.