Friday, Sep 20 2024 | Time 03:06 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


एसडीओ ने एसएससी परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के पास किए निषेधाज्ञा लागू

एसडीओ ने एसएससी परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के पास किए निषेधाज्ञा लागू
न्यूज़11 भारत 

सिमडेगा/डेस्क : आगामी 21 और 22 सितंबर को आयोजित होने वाली झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त बनाने के उद्देश्य से सिमडेगा के एसडीओ सुमंत तिर्की ने सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
 
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओ ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा के लिए 10 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें सिमडेगा कॉलेज, सीएम ऑफ़ एक्सीलेंस स्कूल (बालक और बालिका), उर्सूलाइन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, संत अन्ना बालक विद्यालय, सेंट मेरीज़ हाई स्कूल, सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम, डीएवी पब्लिक स्कूल, संत जेवियर कॉलेज और कस्तूरबा गांधी सीएम ऑफ़ एक्सीलेंस स्कूल शामिल हैं।
 
निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के आस-पास 100 मीटर की परिधि में मटरगश्ती करना, लाउडस्पीकर का प्रयोग करना, घातक हथियार लेकर चलना, प्रदर्शन करना, धरना देना, नकल करना या कराने वाले सभी कृत्य संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आएंगे। इसके अलावा, उत्तर पुस्तिका लेकर भाग जाना या उसे नष्ट करना भी दंडनीय अपराध होगा। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में जुर्माना और सजा दोनों हो सकती है और अभ्यर्थीत्व समाप्त किया जा सकता है।
 
एसडीओ ने यह भी कहा कि कदाचार में पकड़े गए परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के खिलाफ झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम, 2001 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश परीक्षा में तैनात कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों पर लागू नहीं होगा। निषेधाज्ञा 21 सितंबर की सुबह 6:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक लागू रहेगी।
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए