Friday, Sep 20 2024 | Time 03:22 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से

सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
न्यूज़11 भारत 

सिमडेगा/डेस्क : खेल की नगरी सिमडेगा में "सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024" का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में किया जाएगा। आज इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट की तारीखें बच्चों की परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई हैं। 
 
बैठक में यह भी तय किया गया कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 होगी। इस टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आयोजन समिति का विस्तार किया गया। समिति में संरक्षक के रूप में विधायक समडेगा, विधायक कोलेबिरा, उपायुक्त सिमडेगा, आरक्षी अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, और अनुमंडल पदाधिकारी शामिल हैं। 
 
आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में प्रसन्नकुमार सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में रविंद्र कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष के रूप में सोनू श्रीवास्तव, सचिव के रूप में तौकीर उस्मानी और कोषाध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार लकड़ा को नियुक्त किया गया है।
 
स्वागत एवं पुरस्कार वितरण की जिम्मेदारी रमेश कुमार बघवार, सुनील कुमार लकड़ा, एस.एस. ठाकुर और सुनील उरांव को दी गई है। भोजन एवं आवास व्यवस्था की जिम्मेदारी विशाल कुमार शर्मा, जय प्रकाश, मोनू, सूफियान, अशरफ खान और अजहर को सौंपी गई है। 
 
तकनीकी समिति में श्रवण कुमार प्रधान, वेद प्रकाश, तबरेज आलम और जियाउल को शामिल किया गया है। विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी रविंद्र कुमार मिश्रा, तौकीर उस्मानी और जवाहर चौधरी को दी गई है, जबकि मीडिया प्रभारी का दायित्व शंभू सिंह को सौंपा गया है।
 
इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और बैडमिंटन के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए