Sunday, Sep 8 2024 | Time 10:26 Hrs(IST)
 logo img
  • 200 रूपए के लिए प्रिंसिपल ने की छात्र की हत्या, टीचर्स डे के लिए दिए थे पैसे
  • 200 रूपए के लिए प्रिंसिपल ने की छात्र की हत्या, टीचर्स डे के लिए दिए थे पैसे
  • साइकल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, हालत गंभीर
  • साइकल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, हालत गंभीर
  • क्या भारत में दो साल से कम उम्र के बच्चों के स्क्रीन देखने पर लगेगा रोक? जानें इनके फ़ायदे
  • केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के झारखंड दौरे का दूसरा दिन, कई कार्यक्रम में लेंगे भाग
  • You Tube देख डॉक्टर ने किया गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन, यह देख लोगों की हुई हालत खराब
  • You Tube देख डॉक्टर ने किया गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन, यह देख लोगों की हुई हालत खराब
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आएंगे रांची, बूथ अभियान की करेंगे समीक्षा
  • बेटे को बेचकर बीवी को करवाया डिस्चार्ज, जानें इस दिल दहलाने वाले मामले के बारे में
  • सुलाझकर भी उलझी हुई है पहाड़ियों में लापता भाइयों की कहानी, जानें पूरा मामला
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
झारखंड


CM हेमंत सोरेन ने वरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक, विधि-व्यवस्था व नियुक्ति प्रक्रियाओं पर की चर्चा

CM हेमंत सोरेन ने वरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक, विधि-व्यवस्था व नियुक्ति प्रक्रियाओं पर की चर्चा

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपने आवासीय कार्यालय में विधि- व्यवस्था, नई योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न पदों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. 


 


बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में विधि- व्यवस्था बनाए  रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. पूरे राज्य में भय मुक्त वातावरण बना रहे, इसके लिए अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए सभी ठोस कदम उठाएं. उन्होंने कहा कि आपराधिक कांडों में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. अपराध नियंत्रण की दिशा में कोई  कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.  मुख्यमंत्री ने आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्व- त्योहारों के दौरान वैसे असामाजिक तत्वों की विशेष निगरानी की व्यवस्था करें, जो अशांति फैलाने की साजिश रचने की कोशिश करते हैं.

 

नई योजनाओं की प्रक्रियाएं पूरी करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार  कई नई कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने जा रही है.इसमें 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की एक महत्वपूर्ण योजना भी शामिल है. उन्होंने कहा कि इस योजना को शुरू करने तथा लाभुकों के चयन की सभी प्रक्रियाएं अविलंब पूरी करें, ताकि इस राज्य की महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ सकें. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मिशन मोड में काम करें. इन कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम दिखना चाहिए. हमारी सरकार की योजनाएं  यहां की जनता को आगे बढ़ाने के साथ राज्य के विकास को गति देने के लिए है. 


नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री ने बैठक में झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2023 और झारखंड उत्पाद  सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 चल रही प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि आरक्षी और उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए.  मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियुक्तियों में पूरी पारदर्शिता और गोपनीयता बरती जानी चाहिए. इसमें किसी भी तरह की अनियमितता और गड़बड़ी ना हो, इसे इसे सुनिश्चित करें.

 

यूनिफॉर्म सर्विसेज की नियुक्ति प्रक्रिया में एकरूपता होनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस, होमगार्ड, फॉरेस्ट और एक्साइज जैसे यूनिफॉर्म सर्विसेज की नियुक्ति प्रक्रिया में एकरूपता लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया . उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सर्विसेज की नियुक्ति प्रक्रिया में गति लाने के लिए यह काफी जरूरी है.  इससे युवाओं को भी यूनिफॉर्म सर्विसेज की होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में सहूलियत होगी.

 

ये रहे मौजूद 

इस बैठक में मुख्य सचिव  एल.खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, एडीजी आरके मलिक, एडीजी सुमन गुप्ता, सचिव मनोज कुमार, आईजी  प्रभात कुमार एवं आईजी पंकज कंबोज मौजूद थे.


 


 
अधिक खबरें
विधि व्यवस्था के मद्देनजर एसडीओ और एसडीपीओ ने पूजा पंडालों के किए निरीक्षण
सितम्बर 08, 2024 | 08 Sep 2024 | 10:15 AM

सिमडेगा में अभी गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है. जो 11 सितंबर तक चलेगा जिसको विधि व्यवस्था पर प्रशासन की खास नजर है.

साइकल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, हालत गंभीर
सितम्बर 08, 2024 | 08 Sep 2024 | 10:02 AM

सिमडेगा के ताराबोगा रोड में साइकल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार जीलिंगा निवासी मकसिंदिस तिर्की नामक व्यक्ति आज अहले सुबह साइकल से सलगापोस की तरफ जा रहा था.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आएंगे रांची, बूथ अभियान की करेंगे समीक्षा
सितम्बर 08, 2024 | 08 Sep 2024 | 8:08 AM

केंद्रीय मंत्री व झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज रांची पहुंचेंगे. वह रांची में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
सितम्बर 08, 2024 | 08 Sep 2024 | 6:37 AM

झारखंड की राजधानी रांची में इस बार मानसन काफी कमज़ोर रहा हैं. बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक का दबाव पूरे क्षेत्र में बन रहा हैं. मौसम की माने तो राजधानी रांची में आज और अगले दो दिन यानि 9,10 सितंबर को इसका असर पड़ सकता हैं.

मनसा माई का प्रसाद बचाया पूरे परिवार की जान, सवालों के घेरे में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 7:21 AM

कहते हैं जाके राखे साइयां मार सके ना कोई बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय. जी हां यह कहावत सौ फीसद सही है. जिसका जिवंत उदाहरण दुमका के जामा प्रखंड अंतर्गत सरसाबाद पंचायत के दलदली गांव में देखने को मिला. घटना के बारे में बताया जाता है कि गांव के कालीचरण मंडल के ऊपर अगर माता मनसा की कृपा नहीं रहती तो पूरा परिवार घर में दब कर मर जाता.