झारखंडPosted at: अप्रैल 16, 2025 JMM के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे CM हेमंत सोरेन, वरिष्ठ नेताओं ने किया जोरदार स्वागत
न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहली बार हरमू रोड रांची स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे. मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया. बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महाधिवेशन में हेमंत सोरेन को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया है.