Tuesday, Apr 1 2025 | Time 07:13 Hrs(IST)
झारखंड


नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध के आरोप में कोर्ट ने विकास कुमार को सुनाई 10 साल की सजा

नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध के आरोप में कोर्ट ने विकास कुमार को सुनाई 10 साल की सजा
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में विकास कुमार को पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ उसे 10 हजार रुपए का जुर्माना भरना का भी आदेश दिया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर उसे 6 महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी. आरोपी विकास कुमार सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के सरोवर नगर, देवी मंडप रोड का निवासी है.

 


बता एन कि अक्टूबर 2019 में आरोपी ने नाबालिग के साथ इस घटना को अंजाम दिया था. इस मामले को लेकर पीड़िता ने सुखदेव नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकता के आधार पर पुलिस ने आरोपी को 9 अक्टूबर 2019 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. कुछ दिन जेल काटने के बाद उसे जमानत मिली थी. मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता समेत 7 गवाहों की गवाही दर्ज कराई गई थी. इसके आधार पर आरोपी को कोर्ट ने दोषी पाते हुए सजा सुनाया है.










 
अधिक खबरें
छोटे-छोटे कार्यों को भी प्राथमिकता देते हैं पलामू सांसद बीडी राम :-भोला पांडेय
मार्च 31, 2025 | 31 Mar 2025 | 8:53 PM

चैनपुर प्रखंड के अंतर्गत शाहपुर गढ़वा रोड मुख्य मार्ग विवेकानंद चौक पर गड्ढा हो जाने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती थी यहां के दुकानदार एवं रामनवमी पूजा महावीर नवयुवक दल जनरल के द्वारा सांसद विष्णु दयाल राम के प्रतिनिधि भोला पांडेय को समस्या से अवगत कराए सांसद प्रतिनिधि ने सक्रियता

सरहुल जुलूस को लेकर राजधानी रांची में दोपहर 1 बजे से बाधित रहेगी बिजली, इन इलाकों में रहेगा ज्यादा प्रभाव
मार्च 31, 2025 | 31 Mar 2025 | 8:23 PM

कल यानी 1 अप्रैल को राजधानी रांची में सरहुल जुलूस को लेकर बिजली बाधित रहेगी. कल दोपहर एक बजे से लेकर जुलूस के समापन तक बिजली बाधित रहेगी. हरमू , किशोरगंज, रातू रोड कैसे इलाके ज्यादा प्रभावित रहेंगे. वहीं अशोक नगर अमेट अन्य कई इलाकों में प्रभाव कम रहेगा.

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की बड़ी पहल, 05 अप्रैल से फैटी लीवर मुक्त रांची अभियान का होगा शुभारंभ
मार्च 31, 2025 | 31 Mar 2025 | 8:09 PM

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने रांची में फैटी लिवर मुक्त रांची अभियान चलाने की घोषणा की. इसके नि:शुल्क स्क्रीन की घोषणा भी आज की है. इसे लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में रक्षा राज्य मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए फैटी लिवर मुक्त रांची अभियान का शुभारंभ 05 अप्रैल से करने जा रहा हूं. रांची लोकसभा क्षेत्र पूरे देश के लिए एक मॉडल बने यह प्रयास मेरा है." उन्होंने आगे कहा कि राजनीति सिर्फ राजनीति के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि राजनीति को समाज सेवा का बड़ा माध्यम बनाना चाहिए.

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अनिल टाइगर के परिजनों से की मुलाकात, घटना की ली जानकारी
मार्च 31, 2025 | 31 Mar 2025 | 7:36 PM

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांके में अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर के परिजनों से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उन्होंने अनिल टाइगर की हत्या की घटना की पूरी जानकारी उनके परिजनों से लिया.

सरना नवयुवक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों संग किया नृत्य
मार्च 31, 2025 | 31 Mar 2025 | 6:56 PM

सरहुल पर्व की पूर्व संध्या पर रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में सरना नवयुवक संघ के द्वारा समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कलाकारों के साथ किया. सरहुल पर्व के मौके पर पारंपरिक परिधान में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कलाकारों की सराहना करते हुए पुरखों की परंपरा , सभ्यता और संस्कृति को बचाने और आगे बढ़ाने की बात कही.