शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता

चतरा: डाक पार्सल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 20 लाख की शराब, दशहरा में बिहार खपाने की थी तैयारी

पुलिस ने किया भंडाफोड़, चतरा पुलिस के सटीक सूचना तंत्र ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पूरी तरह पानी फेर दिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चतरा: डाक पार्सल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 20 लाख की शराब, दशहरा में बिहार खपाने की थी तैयारी

कुमार चंदन/न्यूज11  भारत

चतरा/डेस्क: चतरा जिले में पुलिस ने शराब माफियाओं के एक बड़े और शातिर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. आगामी दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में खपाने के लिए ले जाई जा रही करीब 20 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब को वशिष्ठ नगर थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है. माफियाओं ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए 'डाक-पार्सल' लिखी पिकअप वैन का इस्तेमाल किया था. तस्करों को लगा था कि डाक की गाड़ी समझकर पुलिस उन्हें नहीं रोकेगी, लेकिन चतरा पुलिस के सटीक सूचना तंत्र ने उनके मंसूबों पर पूरी तरह पानी फेर दिया.

चतरा पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोरी थाना गेट के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक सफेद रंग के डाक-पार्सल पिकअप वैन (रजिस्ट्रेशन नंबर- JH10CD 8835) को संदेह के आधार पर रोका गया. पुलिस ने जब वैन के चालक से पूछताछ की और गाड़ी के पिछले कंपार्टमेंट की तलाशी ली, तो चौंकाने वाला नजारा सामने आया. डाक पार्सल की आड़ में वहां शराब की पेटियां ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं. तलाशी के दौरान पुलिस ने 'ऑफिसर्स चॉइस' (Officer’s Choice) ब्रांड के कुल 200 कार्टून बरामद किए. हर कार्टून में 180 ml की 48 बोतलें मौजूद थीं. कुल मिलाकर 1728 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है.

मौके से गिरफ्तार वैन चालक की पहचान सारण (छपरा, बिहार) निवासी 27 वर्षीय विकास कुमार उर्फ विकेश कुमार राय के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने कबूला कि यह शराब हजारीबाग से लाई जा रही थी और इसे वशिष्ठ नगर के रास्ते गया (बिहार) ले जाकर दशहरे के दौरान खपाने की बड़ी तैयारी थी. इस पूरे मामले में वशिष्ठ नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा- 274/275/3(5) और 47(a) उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 135/2026 दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ वैन और एक रेडमी (Redmi A5) स्मार्टफोन जब्त कर लिया है. गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. इस सफल छापामारी दल में स.अ.नि. रमापति कुम्हार, हवलदार रास बिहारी शुक्ला, और आरक्षी देववंश कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में  ड्रोन सर्विलांस से कोयला माफियाओं पर बड़ा प्रहार, CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी में 130 टन अवैध कोयला जब्त

संबंधित सामग्री

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

धार्मिक मिसा पूजा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व कार्डिनल को याद किया जाता है

आनंदपुर के बेड़ा केन्दुदा पंचायत के डुमिरता गांव में संदिग्ध हालत में मिला 49 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

आनंदपुर के बेड़ा केन्दुदा पंचायत के डुमिरता गांव में संदिग्ध हालत में मिला 49 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आनंदपुर पुलिस को सूचना दी, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग में  ड्रोन सर्विलांस से कोयला माफियाओं पर बड़ा प्रहार, CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी में 130 टन अवैध कोयला जब्त

हजारीबाग में ड्रोन सर्विलांस से कोयला माफियाओं पर बड़ा प्रहार, CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी में 130 टन अवैध कोयला जब्त

अवैध कोयला खनन और भंडारण पर नकेल कसने के लिए रविवार को सीआईएसएफ और सीसीएल की टीम ने बड़ा जॉइंट ऑपरेशन चलाया

जज़्बा, हिम्मत और जीत, हमारे बेटे कुश अंसारी को सलाम - स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

जज़्बा, हिम्मत और जीत, हमारे बेटे कुश अंसारी को सलाम - स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

चोट के बावजूद कुश ने हिम्मत नहीं हारी और पूरे जुनून व खेल भावना के साथ टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई