रातू सामूहिक दुष्कर्म

रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध 

करमा पर्व की रात रातू में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया.

By : Ark Sahuliyar
रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
करमा पर्व की रात रातू में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया. पीड़िता की शिकायत पर रातू थाना में कांड संख्या 326/26 दर्ज किया गया था. एसएसपी रांची राकेश रंजन के निर्देश पर गठित SIT विशेष अनुसंधान दल ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की रात चटकपुर पंचायत क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय संदीप मुंडा उर्फ रावन और 23 वर्षीय सुनील मुंडा के रूप में हुई है. दोनों चटकपुर के निवासी हैं. पुलिस ने संदीप के पास से एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें घटना से जुड़े साक्ष्य मिले. दुष्कर्म के साथ-साथ आरोपियों ने पीड़िता के साथ लूटपाट भी की थी.

यह भी पढ़ें- जामताड़ा के चेगायडीह गांव में एक दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत 

संबंधित सामग्री

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.