इंदौर में साइबर ठगी का नया तरीका, फर्जी शादी का डिजिटल कार्ड वायरल,, लिंक क्लिक करते ही अकाउंट खाली

By : Mansi Kumari
इंदौर में साइबर ठगी का नया तरीका, फर्जी शादी का डिजिटल कार्ड वायरल,, लिंक क्लिक करते ही अकाउंट खाली

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
इंदौर शहर में साइबर ठगों ने ऐसा नया तरीका अपनाया है, जिसने लोगों को पहले चौंकाया और फिर सतर्क कर दिया. मामला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सदाशिव यादव के नाम से जुड़े एक फर्जी शादी निमंत्रण कार्ड का है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. डिजिटल कार्ड में लोगों को शादी का निमंत्रण दिया गया और साथ ही एक लिंक क्लिक करने के लिए जोड़ा गया. शहर के कई लोगों ने इस कार्ड को शुरू में सामान्य समझा, क्योंकि इसमें तारीख (24 फरवरी 2026) और औपचारिक भाषा भी थी लेकिन कुछ लोगों ने लिंक देखकर शक करना शुरू किया.

यह कार्ड जब खुद सदाशिव यादव तक पहुंचा, तो वे भी हैरान रह गए. उन्होंने तुरंत स्पष्ट किया कि यह पूरा कार्ड फर्जी है और उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट जारी कर लोगों को आगाह किया कि किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और इसे आगे न फॉरवर्ड करें.

height=225

साइबर ठगी का तरीका
जांच में सामने आया कि यह मामला साइबर ठगी से जुड़ा हो सकता हैं. ठग अक्सर फर्जी निमंत्रण, कूरियर नोटिस या इवेंट लिंक भेजकर लोगों को क्लिक करने के लिए प्रेरित करते हैं. लिंक क्लिक करते ही मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल हो सकता है या फर्जी वेबसाइट पर भेजकर व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी मांगी जा सकती हैं.

शिकायत मिलते ही पुलिस और साइबर सेल सक्रिय हो गई. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई हैं. यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी कार्ड किस प्लेटफॉर्म से बनाया गया और सबसे पहले किस अकाउंट से शेयर हुआ. डिजिटल ट्रेल के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही हैं.

यह भी पढ़े: 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिसचार्ज पिटीशन पर होगी सुनवाई
 
संबंधित सामग्री

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था