अपनी मौसी के यहां जा रही थी दो नाबालिग बहन, बीच रस्ते में हुआ गैंगरेप, मारपीट भी की, मोबाइल लेकर हुए फरार

By : Jeevan Verma
अपनी मौसी के यहां जा रही थी दो नाबालिग बहन, बीच रस्ते में हुआ गैंगरेप, मारपीट भी की, मोबाइल लेकर हुए फरार

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- एमपी के सिंगरौली से बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां तीन अज्ञात बाईक सवार ने दो नाबालिग बहनों से सामुहिक दुष्कर्म किया. बता दें कि पीड़िताएं रिस्तेदारों के संग अपने मौसी के घर जा रही थी. जिस बीच आरोपियों ने मारपीट कर मोबाईल भी छीन कर फरार हो गए. इसको लेकर घटनास्थलों में आक्रोश फैल गया है. 

कब हुई घटना
पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़की अपने रिस्तेदारों के साथ बाईक से यात्रा कर रही थी. पीछे से तीन अज्ञात बाईक सवारों ने उनका पीछा करना शुरु कर दिया. जब वे ओडगड़ी जंगल पहुंचे तो आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी. फिर दोनों नाबालिगों के साथ बारी बारी से दुष्कर्म भी किया फिर मोबाइल फोन छीनकर फरार भी हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आपातकालीन सेवा 112 की मदद से दोनों पीड़िताओं को बेहोशी हालत में जंगल से बरामद की. फिर उन्हे आनन फानन में ट्रामा सेंटर में एडमिट किया गया. 

पुलिस की कार्रवाई
बरगांवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की निशानदेही व साईबर सेल की सहायता से तीनो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है. घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. लोगों में साफ आक्रोश देखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ेंः- आप भी रखते हैं लंबे व्रत तो पारण के ठीक बाद ऐसी चीजों को खाने से बचें, बिगड़ सकता है Digestion System

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया