Friday, Sep 20 2024 | Time 04:11 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


केसवारी में बैंक ऑफ इंडिया के बीसी संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

केसवारी में बैंक ऑफ इंडिया के बीसी संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज
न्यूज़11 भारत

गिरिडीह/डेस्क: सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी में बैंक ऑफ इंडिया के बीसी संचालक विश्वनाथ यादव को अपराधियों ने अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है. पूरी घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विश्वनाथ यादव सरिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालकर वापस अपने बीसी आ रहे थे. तभी औरवाटांड़ में लाल रंग के अपाचे बाइक से पीछा कर रहे अपराधियों ने पहले विश्वनाथ यादव के साथ लूटपाट की और विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. 

 

फिलहाल घायल का इलाज सरिया के देवकी अस्पताल में चल रहा है. वहीं पुलिस छानबीन में जुट गई है. एसडीपीओ धनन्जय राम ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. बताया जा रहा है कि गोली मारकर लूटपाट कर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय कुछ युवकों ने पीछा भी किया. लेकिन अपत्राधियों ने उनपर भी बंदूक तान दी. 

 

अधिक खबरें
गांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय में शिल्प प्रर्दशन  एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:38 PM

गांडेय बाजार स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार से भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय अन्तर्गत विकास आयुक्त हस्तशिल्प कार्यालय देवघर के निर्देश पर गुरुवार से तीन दिवसीय शिल्प प्रर्दशन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया .

लागातार बारिश से चरघरा से गोदलीटांड जाने वाली टुटी सड़क व पुलिया का ग्रामीण पथ विभाग अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:23 PM

गांडेय प्रखंड के बरमसिया वन पंचायत के चरघरा से गोदलीटांड जाने वाली सड़क भारी बारिश के कारण सड़क के साथ गार्डवाल और पुलिया भी टूट गया.

प्रेमिका के पिता ने प्रेमी की ले ली जान, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 9:21 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के भोगतिया लोहारी गांव स्थित एक कुंआ से सोमवार की शाम को अहरडीह गांव निवासी 21 वर्षीय अरविंद ठाकुर नामक युवक की संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने के मामले को पुलिस ने महज दो दिनों में खुलासा कर दिया है . बता दें कि युवक की प्रेमिका का पिता प्रदीप पंडित ने ही युवक की हत्या करके शव को कुंआ में फेंक दिया था . पुलिसिया पुछताछ के क्रम में प्रदीप पंडित ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है .

गांडेय थाना क्षेत्र के लोहारी गांव के कुएं से संदेहास्पद स्थिति में युवक का मिला शव जांच में जुटी पुलिस
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 8:42 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के भोगतिया लोहारी गांव स्थित एक कुंआ से गांडेय पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है . शव की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के अहरडीह गांव निवासी 21 वर्षीय अरविंद ठाकुर के रुप में की गई है

ममता का कर्ज: जन्मस्थल पहुंचकर बैंक प्रबंधक ने निभाया भावनात्मक रिश्ता
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 7:13 PM

बैंक ऑफ इंडिया की जमशेदपुर शाखा के प्रबंधक मो. वारिस अंसारी रविवार को एक भावुक यात्रा पर अपने जन्मस्थल बगोदर थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव पहुंचे. यहां उन्होंने उर्मिला देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, जिन्होंने उनकी मां की बीमारी के दौरान उनका विशेष ध्यान रखा था और अपनी ममता से उनका पालन किया था.