Friday, Sep 20 2024 | Time 04:12 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


हेमंत कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला

हेमंत कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. सोमवार को 11 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया. वहीं प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के विभाग का बंटवारा कर दिया गया है. पहली बार मंत्री बने डॉ इरफान अंसारी को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है. दीपिका पांडे सिंह को कृषि मंत्रालय दिया गया है. 

 

इन्हें दिया गया यह विभाग 

 


चंपाई सोरेन 

1. जल संसाधन विभाग

2. उच्च एवं तकनीकी विभाग 

दीपक बिरूवा 

1. अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्या कल्याण को छोड़ कर)

मिथिलेश कुमार ठाकुर 

1. पेयजल एवं स्वाक्षता विभाग 

हफीजुल हसन

1. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

2. निबंधन विभाग

3.पर्यटन कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग 

4. नगर विकास एवं आवास विभाग

बेबी देवी 

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग 

बैद्यनाथ राम

1. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग

2. उत्पाद एवं मध निषेध विभाग

दीपिका पांडे सिंह

1. कृषि, पशुपालन सहकारिता विभाग

2. आपदा प्रबंधन विभाग

रामेश्वर उरांव

1. वित्त विभाग

2. योजना एवं विकास विभाग

3. संसदीय कार्य विभाग

3. वाणिज्य कर विभाग 

बन्ना गुप्ता 

1. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग 

डॉ इरफान अंसारी 

1. ग्रामीण विकास विभाग

2. ग्रामीण कार्य विभाग

3.पंचायती राज विभाग 

सत्यानंद भोक्ता

1. श्रम, नियोजन, परीक्षण एवं कौशल विकास विभाग

2. उद्योग विभाग 


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

1. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग

2. गृह (कारा सहित) विभाग

3. पथ निर्माण विभाग

4. भवन निर्माण विभाग

5. मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य रहित) तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं है.


 


 



 
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए