Friday, Mar 14 2025 | Time 11:17 Hrs(IST)
  • आखिर भांग पीते ही क्यों नाचने लगते है लोग? जानिए कितने देर में दिखता है इसका असर
  • Holi 2025 dry day alert: जानें होली को लेकर इस दिन बंद रहेंगी शराब-बीयर की दुकानें
  • इस चिड़ियाघर में इंसानों की तरह सिगरेट फूंक रहा था गोरिल्ला, वीडियो देख रह जाएंगे दंग, देखें Viral Video
  • CBSE का होली स्पेशल गिफ्ट: 15 मार्च को नहीं दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम? चिंता न करें, मिलेगा ये शानदार मौका
  • होली को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • Jharkhand Weather Update: होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट!
झारखंड » सरायकेला


विधान से समाधान कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार का चांडिल प्रखंड परिसर में कार्यक्रम

भारी संख्या में महिलओं की रही उपस्तिथि
विधान से समाधान कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार का चांडिल प्रखंड परिसर में कार्यक्रम
बसंत कुमार साहू/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: झालसा, रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में आज चाण्डिल प्रखंड परिसर  के सभागार में महिलाओं से सम्बंधित विधान से समाधान कार्यक्रम के तहत एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिये बनाये गए कानून प्रावधानों और योजनाओं से जुड़े जानकारियां प्रदान की गई. BDO चांडिल  तालेश्वर रविदास ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े पैनल अधिवक्ता अम्बिका चरण पानी अधिवक्ता धर्मु स्वासी आदि  ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित किया. अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने बताते हुए कहा कि माननीय नालसा, नई दिल्ली,झालसा रांची और राष्ट्रीय महिला आयोग की सहभागिता से जिले के सभी 9 प्रखंडों में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है और पूर्व में कई ब्लॉक में इसके तहत कार्यक्रम किया जा चुका है. आज इस संदर्भ में यह कार्यक्रम  प्रखंड परिसर चांडिल में किया जा रहा है. उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले विभिन्न अपराधों तथा इससे जुड़े कानूनों के बारे में भी बताया. 31 मार्च 2025 तक महिलाओं से जुड़े यह कार्यक्रम जिले के विभिन्न ब्लॉकों में किया जाएगा. इस अवसर पर PLV भुपेन चन्द्र महतो कार्तिक गोप रामजान अनसारी नेहा कुमारी बंन्दना महतो अरुण महतो इशिता उरांव गंगा सागर पाल राजकुमार महतो समनम खातुन लक्ष्मी सिंह दिगम्बर महतो निर्मल घोष आदि PLV तथा अत्यधिक संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं. 

 


 

 

 
अधिक खबरें
चांडिल: होली को देखते हुए तिरुलडीह पुलिस एक्टिव मोड में, चलाया एन्टी क्राइम चेकिंग, लोगों को किया जागरूक
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 10:19 AM

आगामी होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में दिख रही है. आज चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह शहीद चौक में तिरुलडीह थाना पुलिस द्वारा एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि वैसे तो क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है. आगामी होली त्योहार को देखते हुए तिरुलडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहो में एन्टी क्राइम चेकिंग किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज तिरुलडीह शहीद चौक में भी एन्टी क्राइम चेकिंग चलाया गया.

आगामी होली पर्व में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 2:30 PM

सरायकेला खरसावां उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई. बैठक में होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा करते हुए एक-एक कर सभी बिंदु पर जानकारी प्राप्त करते हुए कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया.

JSLPS के दीदियों ने लगाया हर्बल गुलाल प्रदर्शनी
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 10:49 PM

चांडिल के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय परिसर में जेएसएलपीएस द्वारा संचालित पलाश हर्बल गुलाल बिक्री प्रदर्शनी सह विक्रय केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरायकेला खरसावां जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो एवं कुकड़ू प्रखंड की बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने किया. यह प्रदर्शनी-सह-बिक्री होली के शुभ अवसर पर 13 मार्च 2025 तक संचालित रहेगी. उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने पलाश ब्रांड होली को बनाने वाली समूह की दीदीयों के कार्य को सराहा और कहा कि इस प्रदर्शनी में समूह के दीदी के द्वारा निर्मित पलाश हर्बल गुलाल गेंदा फूल, हल्दी एवं पलाश फूल आदि का प्रयोग कर बनाया गया है, जो इस होली के त्यौहार को और भी रंगीन और सुरक्षित बनाता है.

कुकड़ू के चौड़ा में टाटा पावर प्रोजेक्ट का मामला विधायक सविता महतो ने शून्यकाल में उठाया
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 10:14 PM

ईचागढ़ के विधायक सविता महतो नें शून्यकाल की सूचना के दौरान सदन में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चौड़ा में टाटा पावर प्रोजेक्ट का मामला को प्रमुखता से उठाया.

ईचागढ़ प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय का चारदीवारी का विधायक ने किया शिलान्यास
मार्च 09, 2025 | 09 Mar 2025 | 10:11 PM

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय गौरांगकोचा में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर व फीता काट कर रविवार को विधिवत शिलान्यास किया. लघु सिंचाई प्रमंडल सरायकेला द्वारा 29 लाख 27 हजार की लागत से चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा.