Saturday, Mar 15 2025 | Time 04:33 Hrs(IST)
झारखंड » सरायकेला


ईचागढ़ प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय का चारदीवारी का विधायक ने किया शिलान्यास

नीमडीह प्रखंड़ के तोनकोचा में भी विधायक ने किया दो कमरों का भवन निर्माण का शिलान्यास कार्य
ईचागढ़ प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय का चारदीवारी का विधायक ने किया शिलान्यास

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत


चांडिल/डेस्क: ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय गौरांगकोचा में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर व फीता काट कर रविवार को विधिवत शिलान्यास किया. लघु सिंचाई प्रमंडल सरायकेला द्वारा 29 लाख 27 हजार की लागत से चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा. शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा 26,27,629 रूपए की प्राक्कलित राशि से चारदीवारी निर्माण कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय में चारदीवारी बनी जाने से बालिकाओं के सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी अच्छा होगा. उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति एवं क्षेत्र के लोगों द्वारा चारदीवारी निर्माण का मांग किया गया था. लोगों की मांग को देखते हुए चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. साथ ही  नीमडीह प्रखंड़ के तोनकोचा गांव में प्राथमिक विद्यालय में दो अतिरिक्त वर्ग का निर्माण कार्य का भी शिलान्यास लघु सिंचाई प्रमंडल जिला अनावर्द मद से लगभग 19 लाख के लागत से किया गया.कार्य किया उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश भी दिया. मौके पर नीमडीह प्रखंड़ प्रमुख फूलमनी हांसदा,झामुमो नेता काबलू महतो, संजय महतो,डॉ भुषण चन्द्र मुर्मू, सपन कुमार आदित्यदेव,निताई उरांव, अमित सिन्हा,मनोरंजन महतो,लाल माझी, खगेन महतो, सुभाष दत्ता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

अधिक खबरें
चांडिल: होली को देखते हुए तिरुलडीह पुलिस एक्टिव मोड में, चलाया एन्टी क्राइम चेकिंग, लोगों को किया जागरूक
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 10:19 AM

आगामी होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में दिख रही है. आज चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह शहीद चौक में तिरुलडीह थाना पुलिस द्वारा एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि वैसे तो क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है. आगामी होली त्योहार को देखते हुए तिरुलडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहो में एन्टी क्राइम चेकिंग किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज तिरुलडीह शहीद चौक में भी एन्टी क्राइम चेकिंग चलाया गया.

आगामी होली पर्व में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 2:30 PM

सरायकेला खरसावां उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई. बैठक में होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा करते हुए एक-एक कर सभी बिंदु पर जानकारी प्राप्त करते हुए कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया.

JSLPS के दीदियों ने लगाया हर्बल गुलाल प्रदर्शनी
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 10:49 PM

चांडिल के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय परिसर में जेएसएलपीएस द्वारा संचालित पलाश हर्बल गुलाल बिक्री प्रदर्शनी सह विक्रय केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरायकेला खरसावां जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो एवं कुकड़ू प्रखंड की बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने किया. यह प्रदर्शनी-सह-बिक्री होली के शुभ अवसर पर 13 मार्च 2025 तक संचालित रहेगी. उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने पलाश ब्रांड होली को बनाने वाली समूह की दीदीयों के कार्य को सराहा और कहा कि इस प्रदर्शनी में समूह के दीदी के द्वारा निर्मित पलाश हर्बल गुलाल गेंदा फूल, हल्दी एवं पलाश फूल आदि का प्रयोग कर बनाया गया है, जो इस होली के त्यौहार को और भी रंगीन और सुरक्षित बनाता है.

कुकड़ू के चौड़ा में टाटा पावर प्रोजेक्ट का मामला विधायक सविता महतो ने शून्यकाल में उठाया
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 10:14 PM

ईचागढ़ के विधायक सविता महतो नें शून्यकाल की सूचना के दौरान सदन में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चौड़ा में टाटा पावर प्रोजेक्ट का मामला को प्रमुखता से उठाया.

ईचागढ़ प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय का चारदीवारी का विधायक ने किया शिलान्यास
मार्च 09, 2025 | 09 Mar 2025 | 10:11 PM

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय गौरांगकोचा में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर व फीता काट कर रविवार को विधिवत शिलान्यास किया. लघु सिंचाई प्रमंडल सरायकेला द्वारा 29 लाख 27 हजार की लागत से चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा.