Friday, Sep 20 2024 | Time 03:46 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


KIIT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक डॉ अच्युत सामंत ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

KIIT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक डॉ अच्युत सामंत ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद व केआईआईटी (KIIT) ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक डॉ अच्युत सामंत ने मुलाकात की. इस अवसर पर सीएम हेमंत और उनके बीच राज्य में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार, वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम एवं अन्य विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. 

 

इस मौके पर CM हेमंत सोरेन ने राज्य में कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेस (KISS) की शाखा के स्थापना को लेकर डॉ अच्युत सामंत से विचार-विमर्श किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ अच्युत सामंत से कहा कि विगत दिनों उनके ओडिशा दौरे के क्रम में कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेस द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होने का अवसर मिला था, उसी समय झारखंड में भी KISS की शाखा खोलने पर सकारात्मक चर्चा हुई थी. 

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनसे कहा कि वर्ष 2025 में कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेस के यूनिट की स्थापना राज्य में हो, इस निमित्त एक बेहतर कार्य योजना बनाकर इस शिक्षण संस्थान की स्थापना को उनकी सरकार मूर्त रूप देने का काम करेगी. मौके पर मुख्यमंत्री ने केआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की.

 


 

 
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए