न्यूज़11 भारत
एंटरटेनमेंट/डेस्क: मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. आज गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया. दिग्गज अभिनेता के निधन से देशभर में शोक की लहर है. नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम महाराष्ट्र के पुणे स्थित फार्महाउस में होगा. नाना पाटेकर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. उनके सामाजिक संगठन नाम फाउंडेशन के सीईओ गणेश थोरात ने इसकी जानकारी दी.
गणेश थोरात के मुताबिक, नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को गोवा से आज शाम करीब 5 बजे पुणे लाया जाएगा. इसके बाद अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा. इसके बाद फार्महाउस परिसर में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.
कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन
बताते चलें अभिनेता गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेसुध अवस्था में मिले थे. इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. अचानक आये इस दुखद खबर से हर कोई सदमे में है.
इसे भी पढ़ें: रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख