Friday, Oct 18 2024 | Time 13:14 Hrs(IST)
  • Breaking: भाजपा प्रदेश कार्यालय में NDA खेमे की संयुक्त प्रेस वार्ता, आपस में हुई चर्चा पूरी, जानें
  • कंडेर में सोहराई जतरा आयोजन के लिए 4 नवंबर की तारीख तय, इसके लिए कमेटी का हुआ गठन
  • हजारीबाग में न्यूज पेपर हॉकर से अहले सुबह मोबाइल व पैसे की छिनतई
  • PEC की बैठक के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक
  • भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
  • Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
NEWS11 स्पेशल


रांची में लंगड़ा कर चल रहे माही को देख भावुक हुए फैंस, जल्द ठीक होने की कर रहे कामना

रांची में लंगड़ा कर चल रहे माही को देख भावुक हुए फैंस, जल्द ठीक होने की कर रहे कामना

न्यूज 11 भारत

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई को पांचवी बार IPL की ट्रॉफीविजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार (6 जून) को रांची पहुंचे. करीबन 4 बज कर 35 मिनट पर धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची एयरपोर्ट पहुंचे. जहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एयरपोर्ट से बाहर पहुंचाया गया. इसके बाद धोनी रिंग रोड सिमलिया स्थित आवास के लिए रवाना हो गए. इस क्रम में फैंस माही को लंगड़ता हुआ देख भावुक हुए और उनके सेहतमंद होने का कामना कर रहे है. बता दें कि गुरुवार (1 मई) को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने का ऑपरेशन करवा ने के बाद धोनी रांची पहुंचे. IPL के पहले ही मैच के दौरान जख्मी हो गए थे. जिसके बाद धोनी की 1 मई को घुटने की सर्जरी कराई थी.

 


 

माही ने वैद्य से भी कराया था घुटने का उपचार

इससे पहले रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर लापुंग के गलगली धाम में धोनी वैद्य से भी घुटने का उपचार करा चुके हैं. धोनी के माता-पिता के दर्द की दवा भी यहीं से जाती है. कई राज्य के लोग जड़ी-बूटियों का दवाइयां लेने वैद्य बंदन सिंह खेरवार के पास आते है. आपको बता दें कि धोनी लगातार घुटने की चोट से जूझ रहे थे. कई बार IPL में भी धोनी घुटने पर आइस पैक लगाए दिखे थे. अब चेन्नई को चैंपियन बनाने के बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी करवा ली है. इससे पहले रवीन्द्र जडेजा, सुरेश रैना और ऋषभ पंत भी घुटने की सर्जरी करा चुके हैं. महेंद्र सिंह धोनी का मुंबई में घुटने का सफल ऑपरेशन कोकिलाबेन हॉस्पिटल के मशहूर डॉक्टर दिनेशॉ पारदीवाला ने किया. ये वही डॉक्टर हैं जिन्होंने सचिन और युवराज जैसे खिलाड़ियों के भी चोट का इलाज किया था. धोनी को पूरी तरह से फिट होने में लगभग 2 महीने लगेंगे. वैसे भी धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं. 

अधिक खबरें
पहाड़ों की मल्लिका नेतरहाट में छुपा हुआ है स्वर्ग, आइये जानते है इसके बारे में..
सितम्बर 29, 2024 | 29 Sep 2024 | 2:13 PM

जिले में प्रकृति ने एक से बढ़कर एक बहुमूल्य उपहार दी है . उन्हें उपहार में एक नैना जलप्रपात भी है. हालांकि नैना जलप्रपात के बारे में अभी काफी कम लोग जानते हैं ,परंतु यह छुपा हुआ स्वर्ग है. नैना जलप्रपात नेतरहाट सनराइज प्वाइंट से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं. नैना गांव में स्थित यह जलप्रपात अपनी अद्भुत सुंदरता और शांतिपूर्ण परिवेश के लिए जाना जाता है.

क्या महिलाएं सचमुच अधिक बोलती हैं? वैज्ञानिक अध्ययन और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से जाने पूरी बात
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 11:40 AM

समाज में यह धारणा गहरी है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में बहुत ज्यादा बोलती हैं. अक्सर यह बात चर्चा का विषय बन जाती है और महिलाओं को इस आधार पर आलोचना का सामना करना पड़ता है. लेकिन क्या यह धारणा वाकई सही है? आइए इस पर एक नजर डालते हैं.

खिला काश फूल, मतलब वर्षा ऋतु की विदाई और मां दुर्गा का आगमन
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 1:50 AM

झारखंड में खेत, नदियों के किनारे इस समय आपको सफेद चादर सी बिछी दिखेगी. ये काश के फूल हैं. काश के फूल का झारखंड की संस्कृति में प्रकृति का खास महत्व है, प्रकृति के प्रत्येक पौधे और घास का विशेष महत्व रहा है.

पितृ पक्ष में पितरों के लिए करें ये विशेष कार्य, मिलेगा उनका आशीर्वाद
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 11:08 AM

17 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा. यह अवधि हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिसमें पूर्वजों की श्रद्धा और पूजन का विशेष महत्व है. इस दौरान पितरों के प्रति आदर-भाव प्रकट किया जाता है, और उन्हें आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष पूजा की जाती है.

Karma Puja 2024: प्रकृति पर्व करमा पूजा आज, जानें क्यों मनाया जाता है करमा पूजा
सितम्बर 14, 2024 | 14 Sep 2024 | 12:16 PM

झारखंड के प्रमुख पर्वों में से एक करम पर्व और पूजा आज राज्यभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. चारों और करम के गीतों की गूंज है. यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और झारखण्ड की समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है. यह पर्व झारखंडवासियों का प्रचीन और पारंपरिक त्यौहार है.