Sunday, Apr 27 2025 | Time 03:02 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


रांची के इटकी थाना क्षेत्र में गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

रांची के इटकी थाना क्षेत्र में गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली,  अस्पताल में चल रहा इलाज

न्यूज 11 भारत

रांची/डेस्क: रांची के इटकी थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है. इसमें एक युवक को गोली लगी है. घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.  बता दें कि अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस गोलीबारी की वजह खंगालने और अपराधियों की जानकारी जुटाने में जुट गई है. 
 
 
अधिक खबरें
जिला परिवहन पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में चलाया गया वाहन जांच अभियान, 12 वाहनों से 155500 रुपया का दंड अधिरोपित
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 8:56 PM

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार आज (26 अप्रैल 2025) को जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, अखिलेश कुमार के पर्यवेक्षण में ओरमांझी एवं मेसरा क्षेत्र में लगभग 113 वाहनों के कागजातों यथा टैक्स, फिटनेश, इंश्यारेन्स, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट, ड्राईविंग लाईसेंस, ओभरलोड आदि की जांच की गई. कागजात पूर्ण नहीं रहने के कारण कुल 12 वाहनों से 155500 रुपया का दंड लगाया. जांच के दौरान कागजात पूर्ण नहीं रहने के कारण कुल 12 वाहनों से 155500 रुपया का दंड अधिरोपित किया गया.

भाजपा देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है, स्पष्ट करे : विनोद कुमार पांडेय
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 8:37 PM

सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है. भाजपा के आरोपों का पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को किस दिशा में ले जाना चाहती है. पांडेय ने जोर देकर कहा कि भारतीय संविधान की मूल भावना — लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, साम्यवाद, गणराज्यवाद, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता — को बनाए रखना हर दल का दायित्व है, जिसे संविधान की प्रस्तावना में सुंदर ढंग से व्यक्त किया गया है.

रांची के इटकी थाना क्षेत्र में गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली,  अस्पताल में चल रहा इलाज
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 6:28 PM

रांची के इटकी थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है. इसमें एक युवक को गोली लगी है. घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बता दें कि अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस गोलीबारी की वजह खंगालने और अपराधियों की जानकारी जुटाने में जुट गई है.

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा सदर अस्पताल में 40वें सफल खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 6:08 PM

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा आयोजित 40वें सफल खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज सदर अस्पताल, रांची में सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात कुमार (सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सदर अस्पताल, रांची) ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा, "लायंस क्लब का यह प्रयास समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पोषण पहुंचाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है."

बुढ़मू कांग्रेस कमेटी का किया गया पुनर्गठन, बलराम साहू दूसरी बार बने अध्यक्ष
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 4:50 PM

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव स्थित शुभारंभ बैंक्वेट में शनिवार 3 बजे बैठक आयोजित किया गया. कांग्रेस पार्टी के सभी 14 पंचायत अध्यक्ष, पंचायत प्रभारी व सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों की मौजूदगी में प्रखंड कांग्रेस कमिटी का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से बलराम साहू को फिर से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. उपाध्यक्ष जीतराम उरांव एवं बालेश्वर यादव, महासचिव हीरालाल मुंडा, धनंजय साहू, राजेंद्र लोहरा, महावीर लोहरा, कालीचरण सिंह, कुदूस अंसारी, देवनारायण सिंह और सरवर आलम को बनाया गया.