Monday, Feb 24 2025 | Time 00:29 Hrs(IST)
झारखंड


24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ की निमित्त ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न

24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ की निमित्त ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न

आदित्य पांडेय/न्यूज11भारत

सरिया/डेस्क: प्रखंड के कोयरीडीह में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के निमित्त नगर भ्रमण, भूमि पूजन एवं ध्वजारोहन कार्यक्रम रविवार को किया गया.  सर्वप्रथम सैकड़ो ग्रामीणों के साथ मोटरसाइकिल रैली बाजे-गाजे के साथ निकाली गई जिसमें एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम जय श्री राम, हम बदलेंगे युग बदलेगा, भारत माता की जय, नर और नारी एक सामान, इक्कीसवी सदी -नारी शक्ति ! नर और नारी एक सामान एक पिता के सब संतान सरीखे  नारे लगाए गए. नगर भ्रमण के बाद भूमि पूजन व ध्वजारोहन  यज्ञ समिति, जिला व प्रखंड के पदाधिकारी गण और ग्रामीणों के उपस्थिति में किया गया. अखिल विश्व गायत्री परिवार यज्ञ समिति के बैनर तले  एक हजार आठ कलश  उठाने की रणनीति बनाई गई.  यज्ञ शाला को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने की टिप्स जिला के पदाधिकारी के द्वारा दी गई. एक हजार आठ कलश के लिए  सूची बनाने के लिए समिति के द्वारा शुरू कर दी गई है.  इच्छुक माताएँ -बहनें कलश उठा सकती है. इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय. गायत्री महामंत्र से कोयरीडीह की धरती गुंजयमान हो उठा.  
 
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला से कामेश्वर प्रसाद सिंह, सहदेव वर्मा, सुधीर पाण्डेय, सुखदेव ठाकुर, पंकज केशरी, भुनेश्वर शास्त्री, विशेश्वर साव, रामप्रसाद नायक,बद्री शर्मा, बाबूलाल विश्वकर्मा, टिपनारायण साहू, बालेश्वर मोदी, प्रकाश यादव, बासुदेव शर्मा यज्ञ समिति के रामशंकर ठाकुर,कोषाध्यक्ष रीतलाल वर्मा, सचिव जयप्रकाश वर्मा, भाजपा के मंडल महामंत्री रामदेव ठाकुर, समाजसेवी रविंद्र रंजन, पंसस अनिल शर्मा, उपमुखिया प्रतिनिधि संदीप साव, कोयरीडीह, पुरनीडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर मरांडी, सुनिल साव,भाजपा के पंचायत के संयोजक गुरु गोविन्द कुशवाहा,समाजसेवी बालेश्वर साव, मुकेश वर्मा, बालेश्वर मिस्त्री, राहुल वर्मा, लक्षमण प्रसाद वर्मा,अमरनाथ सिंह, रोहित साव,हरिहर साव, अमित आनंद, दिनेश रजक,विनोद दास, विनोद वर्मा, दिनेश यादव, सुधिर वर्मा, अशोक राम, प्रदीप राम,गंगाधर साव,दशरथ, आलोक, टिंकू, विवेक, समेत गायत्री परिवार के दर्जनों  लोगों ने भाग लिया.
अधिक खबरें
कांके रिंग रोड में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम
फरवरी 23, 2025 | 23 Feb 2025 | 7:42 AM

कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है. युवक की मौत के बाद सड़क जाम कर दिया गया है. आक्रोशित ग्रामीण मुआवजा की मांग कर रहे हैं. घटना कांके थाना क्षेत्र के मनातू गांव रिंग रोड की है.

चंदवा पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के चेटर घर में चिपकाया इश्तेहार
फरवरी 23, 2025 | 23 Feb 2025 | 9:07 PM

माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार की अगुवाई में चंदवा पुलिस ने कई आपराधिक घटनाओं में नामजद कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के चेटर घर इश्तेहार चिपकाया. रविवार को ढोल नगाड़ों के साथ चंदवा पुलिस राहुल सिंह के घर पहुंची व ग्रामीणों की मौजूदगी में इश्तेहार तामीला किया. इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि राहुल सिंह के विरुद्ध चंदवा थाना में कांड संख्या 217/23, 181/23, 232/23 मे नामजद मामला दर्ज है. उक्त मामलों मे यदि अभिलम्ब आरोपी न्यायालय मे प्रस्तुत नहीं होता है, तो उसके घर कुर्की जप्ती की जाएगी.

RSS द्वारा शाखा महाकुंभ का आयोजन, विभिन्न नगरों से आए स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा
फरवरी 23, 2025 | 23 Feb 2025 | 8:40 PM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची महानगर द्वारा 23 फरवरी को प्रातः 6:45 से 9 बजे तक धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मैदान में शाखा महाकुंभ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में महानगर के विभिन्न नगरों से आए स्वयंसेवकों ने भाग लिया.

सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी
फरवरी 23, 2025 | 23 Feb 2025 | 8:30 PM

बुढ़मू प्रखंड के सिदरोल मक्का होते हुए इंचापिरी, बड़का मुरु तक बनने वाले सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. संवेदक द्वारा उक्त सड़क निर्माण में पीसीसी ढलाई का कार्य मिलर द्वारा किया जा रहा है.

पेसा एक्ट कानून का ओबीसी समाज ने किया विरोध
फरवरी 23, 2025 | 23 Feb 2025 | 8:23 PM

बसिया प्रखंड के तिर्रा केन्ताटोली टोली बाजार टांड़ में पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की एक बैठक केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग की अगुवाई में आयोजित की गई. यह बैठक झारखंड में पेशा कानून लागू करने के विरोध में किया गया.