झारखंड » रांचीPosted at: अप्रैल 22, 2025 होल्डिंग टैक्स पेयर्स के लिए खुशखबरी! रांची नगर निगम का बड़ा फैसला, कर की राशि में छूट के लिए तुरंत करें ये काम
न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के होल्डिंग टैक्स पेयर्स के लिए एक खुशखबरी है. रांची नगर निगम ने वर्ष 2025‐26 के होल्डिंग टैक्स का 30 जून 2025 तक एकमुस्त भुगतान करने पर कर की राशि में छूट देने का ऐलान किया है. हालांकि, आपको बता दें, अधिकतम 10 पर्सेन्ट ही छूट मिलेगी. इससे संबंधित सूचना रांची नगर निगम द्वारा जारी कर दी गई है. लोगों की सुविधा को लेकर रांची नगर निगम ने निगम कार्यालय और डोरंडा अंचल कार्यालय के जन सुविधा केंद्र में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कार्य संचालित करने का फैसला लिया है. वहीं, नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन माध्यम से होल्डिंग टैक्स का भुगतान किया जा सकता है. इसके अलावा टैक्स पेयर्स कर संग्रहण के लिए कार्यरत एजेंसी मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के कर संग्रहकर्ता के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं.