झारखंडPosted at: अगस्त 20, 2024 राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
कृषि के क्षेत्र में विभिन्न संभावनाओं पर हुई चर्चा
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान इन दोनों नेताओं के बीच झारखण्ड में कृषि के क्षेत्र में विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा हुई.