न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: मौसम तेजी से बदल रहा हैं. झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही हैं. और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया हैं. मौसम विभाग ने भी हीटवेव को लेकर पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं, पिछले 24 घंटे में भारत के कई राज्यों में तापमान में अप्रत्याशित दर से बढ़ोत्तरी हुई हैं.
कैसा रहेगा आज का मौसम
आज, शनिवार को मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, दिन में धूप निकले रहेगी. जिससे गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहेगा. हालांकि दोपहर के बाद आसमान में आशिक बादल छाए रह सकती हैं.
इस दिन से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने एक बार फिर से मौसम बदलने को लेकर भविष्यवाणी कर दी हैं. झारखंड में फिर से मौसम करवट लेनी वाली हैं. विभाग की ओर से जो पूर्वनुमान जारी किया गया है वह राहत देने वाला है. मौसम विभाग मुताबिक, 26 से 28 अप्रैल तक झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि, और आंधी होने का येलो अलर्ट किया गया हैं. इस दिन बोकारो, धनबाद, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलेगा. साथ ही कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी संभावना हैं. वहीं, 27 अप्रैल को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. रांची के अलावा रामगढ़, हजारीबाग, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, कोडरमा और गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का झोंका चलेगा.
जानें कहां कितना तापमान
आज, राजधानी रांची में मौसम का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, धनबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस की संभावना है. जबकि डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री, देवघर में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता हैं.