Sunday, Oct 6 2024 | Time 04:13 Hrs(IST)
झारखंड


हजारीबाग: विष्णुगढ़ के प्रवासी श्रमिक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम

मुंबई में काम पर जाते समय दुर्घटना में हुई थी मौत
हजारीबाग: विष्णुगढ़ के प्रवासी श्रमिक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत


हजारीबाग/डेस्क: विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गैड़ा पंचायत के पांडेयडीह टोला में प्रवासी मजदूर शंकर यादव (40) का शव पहुंचते ही पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. मृतक के परिजन शव से लिपट कर बिलख रहे थे. गौरतलब हो कि शंकर यादव पिता केशू गोप मुंबई में मोटर बाइक मैकेनिक का कार्य करते थे और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. रविवार की शाम जब वे काम से लौट रहे थे इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिससे उन्हें माथे पर गंभीर चोट आई. आनन फानन में उन्हें के.ई.एम. अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई. मृतक अपने पीछे पत्नी समेत एक पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ गए. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हैं.

 


 

शव यात्रा में जिप सदस्य शेख तैयब, पूर्व मुखिया शंभुलाल यादव, पंचायत समिति सदस्य महताब हुसैन, जरमुने उपमुखिया शेख मुकीम, समाज सेवी आनंद कुमार पाण्डेय, ललिता कुमारी, शेख शहीद, संतोष पाण्डेय, हरि यादव, विनोद चंद्र शास्त्री फारूकमालिक, शेख फैजान रविराज पाण्डेय शेख मुगल, शेख इम्तियाज, विशेश्वर यादव, तुफैल सिद्दीकी, अनिल पाण्डेय, अमीर शेख, संजय यादव, भैरव यादव, रफीक मलिक समेत सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे.

 
अधिक खबरें
दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:42 PM

पलामू / डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के दंगवार ओपी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर पलामू एसपी के निर्देश पर और हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के निर्देशानुसार दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

सरायकेला खरसावां में उत्पाद विभाग ने जप्त किये 20 लीटर अवैध शराब
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:36 PM

सरायकेला/डेस्क: अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार अनुसार आर आई टी थाना अंतर्गत भुया जंगल नदी किनारे और गम्हरिया थाना अंतर्गत मुर्गा गुट्टा गांव में शराब अड्डा पर छापेमारी किया गया.

राज्य के कई IAS अधिकारियों का तबादला-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:30 PM

झारखंड के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. रांची के पूर्व डीसी राहुल कुमार सिन्हा को निदेशक, खान, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. वहीं, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को विशेष सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ते सीसीएल के कदम, गिरिडीह के पहले सोलर प्लांट का उद्घाटन
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:28 PM

गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह क्षेत्र के जोक्तियाबाद में सीसीएल द्वारा संचालित चार मेगावाट सोलर प्लांट का उद्घाटन महाप्रबंधक गिरिडीह क्षेत्र, डीवीसी सब-स्टेशन प्रभारी और गिरिडीह क्षेत्र के सीसीएल के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया .मौके पर नारियल फोड़ कर विधिवत प्लांट की चार्जिंग सफलतापूर्वक की.

मंत्री मिथिलेश पहुंचे अन्नराज डैम, एनडीआरएफ की टीम को अभियान तेज करने का दिया निर्देश
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:20 PM

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शनिवार को अन्नराज डैम पहुंचे.