झारखंडPosted at: जुलाई 20, 2024 BJP कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह, कई मुद्दों पर हुआ मंथन
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः रांची के प्रभात तारा मैदान में भारतीय जनता पार्टी की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री शामिल हुए. इस कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश BJP कार्यालय पहुंचे और कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपाई, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई नेता शामिल रहे.