Monday, Mar 17 2025 | Time 09:28 Hrs(IST)
  • अप्रैल में घूमने का बना रहे है प्लान, इन 4 बेहतरीन जगहों पर जरुर जाए, आपका हर पल होगा यादगार
  • Chaitra Navratri: 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की होगी शुरुआत, इस साल हाथी में होगा मां दुर्गा का आगमन, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
  • स्कूल में प्रिंसिपल ने बच्चों के सामने लगाई उठक-बैठक, कहा- मैं ही फेल हो गया
  • ये कैसी परंपरा! इस गांव में हर साल दो लड़कों की आपस में कराई जाती है शादी! फिर किया जाता है ये काम
  • डेटिंग ऐप में हुई मुलाकात, शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप, फिर की 22 लाख रुपए की ठगी
  • क्या है मशहूर कथावाचक जया किशोरी के बचपन का नाम? जानें इस खबर में
  • गंगटोक में 100 फीट गहरी खाई में गिरी टूरिस्ट बस, IIT धनबाद के 10 छात्र घायल‪
  • गंगटोक में 100 फीट गहरी खाई में गिरी टूरिस्ट बस, IIT धनबाद के 10 छात्र घायल‪
  • गंगटोक में 100 फीट गहरी खाई में गिरी टूरिस्ट बस, IIT धनबाद के 10 छात्र घायल‪
  • बहन पर की अभद्र टिप्पणी! भाई ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, गला घोंटकर कर की हत्या
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तपती गर्मी के बीच गरज के साथ हो सकती है बारिश
झारखंड


गृह मंत्री अमित शाह ने रांची में भरी हुंकार, कहा- हेमंत सोरेन सुन लो, राज्य में बनने जा रही है BJP की सरकार

JMM- Congress भ्रष्टाचारियों को साथ लेकर चलती है
गृह मंत्री अमित शाह ने रांची में भरी हुंकार, कहा- हेमंत सोरेन सुन लो, राज्य में बनने जा रही है BJP की सरकार
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को रांची में झारखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मैं झारखंड को आज बताने आया हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे भ्रष्ट सरकार है. कांग्रेस के एक सांसद के घर से ₹300 करोड़ मिलता है. एक मंत्री के PA के घर ये ₹30 करोड़ मिलता है. कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और JMM भी उनके साथ है. 

 

हेमंत सोरेन सुन लें झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने वाली है: गृह मंत्री 

उन्होंने कहा कि झारखंड हमेशा से नक्सलवाद से पीड़ित राज्य था, लेकिन पीएम मोदी ने बिहार और झारखंड से नक्सलवाद को समाप्त किया है. इंडी अलायंस वाले कहते हैं कि हमने विकास किया है. हेमंत सोरेन जी, केंद्र में 10 साल कांग्रेस ने शासन किया और 10 साल भाजपा ने, आप हिसाब लेकर आइए, मैं तो भाजपा का हिसाब लेकर आया हूं. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड की धरती भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान की है. बीजेपी ने झारखंड में 9 सीटें लोकसभा चुनाव में जीते है. 52 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिली. हेमंत सोरेन सुन लें झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने वाली है. पराजय के बाद अहंकार पहली बार देख रहा हूं. 

 

भाजपा सरकार ने कुछ ऐसा नहीं किया जिससे कार्यकर्ताओं को सिर झुकाना पड़े: गृह मंत्री 

गृह मंत्री ने कहा कि मैं आपको भरोसा देने आया हूं, चाहे मोदी सरकार हो, रघुबर दास की सरकार हो या अर्जुन मंडा की सरकार हो, भाजपा सरकार ने कुछ ऐसा नहीं किया जिससे आपको (भाजपा कार्यकर्ता) सिर झुकाना पड़े. भाजपा सरकार ने ऐसा शासन किया है, जिससे भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच शान से सिर उठा कर ​जा पाएं. 10 साल में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपया दिया जबकि नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपया दिया. झारखंड को भाजपा ने बनाया और विकास भी भाजपा ने ही किया.  

 


 

 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तपती गर्मी के बीच गरज के साथ हो सकती है बारिश
मार्च 17, 2025 | 17 Mar 2025 | 6:57 AM

चिलचिलाती गर्मी के बीच एक बार फिर से झारखंड का मौसम बदलेगा. ऐसे में आकाश में आंशिक बादल छाएंगे. इसके अलावा गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है. आज यानी 17 मार्च से मौसम बदल सकता है. वहीं 19 मार्च से प्रदेश में गरज के साथ बारिश हो सकती है. राज्य में 22 मार्च तक बारिश की संभावना है.

BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घोड़थांभा में पुलिसिया कार्रवाई को बताया बर्बरता की पराकाष्ठा
मार्च 16, 2025 | 16 Mar 2025 | 8:42 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घोड़थांभा में हुई पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और बर्बरता की पराकाष्ठा बताया है. उन्होंने कहा कि गिरिडीह के घोड़थंबा में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले विकास शाह को पुलिस ने जिस क्रूरता के साथ पीटा है, वह चीख चीख कर पुलिस की बर्बरता की गवाही दे रहा है.

झारखंड में रजिस्टर्ड वाहनों का 01 अप्रैल से बिहार व अन्य प्रदेशों में प्रवेश हो सकता है मुश्किल, भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना!
मार्च 16, 2025 | 16 Mar 2025 | 4:24 PM

झारखंड में रजिस्टर्ड वाहनों का 1 अप्रैल 2025 से बिहार व अन्य प्रदेशों में प्रवेश मुश्किल हो सकता है. वाहन मालिक जो बिहार और दूसरे पेदेश अपनी झारखंड रजिस्टर्ड गाडी लेकर जाते है, उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. ऐसे में अगर अन्य पड़ोसी प्रदेशों ने कड़ाई से नियाम पालन करना शुरू कर दिया तो बॉर्डर पार कर पाना झारखंड के वाहन मालिकों के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मेरठ छावनी में सैनिकों संग मनाई होली
मार्च 16, 2025 | 16 Mar 2025 | 3:25 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मेरठ छावनी में सैनिकों के साथ होली का त्यौहार मनाया. इस दौरान सभी ने अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशियां बांटी. उन्होंने सैनिकों और उनके परिवार को होली की शुभकामनाएं दी.

Jharkhand: लंदन से होली मनाने कोडरमा पहुंची विदेशी मेहमान 'इशवाक़
मार्च 16, 2025 | 16 Mar 2025 | 11:28 AM

रंगों का त्योहार 'होली' में हर कोई रंगा हुआ हैं. 14 और 15 मार्च को देशभर में धूम-धाम से होली खेला गया. इस बार होली दो दिन खेला गया. गली-मोहल्ले से लेकर गांव और शहर तक रंगों की बौछार के साथ अबीर गुलाल भी खूब उड़े. वहीं, झारखंड के कोडरमा जिले में विदेशी मेहमान के साथ लोगों ने रंग अबीर गुलाल के साथ जमकर होली खेली और एक दूसरे को रंग गुलाल से सराबोर कर दिया. मूल रूप से सोमालिया की रहने वाली इशवाक़ पहली बार भारत होली खेलने पहुंची है.