Friday, Apr 18 2025 | Time 02:45 Hrs(IST)
झारखंड


कांग्रेस और झामुमो छोड़कर सैकड़ों लोगों ने थामा BJP का दामन, सांसद मनीष जायसवाल व छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी रहे मौजूद

कांग्रेस और झामुमो छोड़कर सैकड़ों लोगों ने थामा BJP का दामन, सांसद मनीष जायसवाल व छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी रहे मौजूद

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत 


हजारीबाग/डेस्क: आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पदमा प्रखंड के ग्राम सूरजपुरा और रोमी पंचायत के ग्राम चंपाडीह बगीचा में बरही विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी मनोज कुमार यादव के पक्ष में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कार्यकर्ताओं और लोगों से जन संवाद किया. इस दौरान बरही के बीजेपी प्रत्याशी मनोज कुमार यादव की उपस्थिति में नेताद्वय का गर्मजोशी से लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया. इस क्षेत्र के पूर्व मुखिया झामुमो के नेता गौरी शंकर मेहता के नेतृत्व में उनके साथ कांग्रेस और झामुमो पार्टी को छोड़कर सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा. सभी प्रमुख भाजपा नेताओं ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत और अभिनंदन किया. 

 

इन लोगों ने थामा भाजपा का दामन

जेएमएम के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष गौरीशंकर मेहता, कांग्रेस से सूरजपुरा मुखिया सीताराम मेहता, मुकेश मेहता, समिति सदस्य रूबी देवी, शैलेन्द्र मेहता, होरिल मेहता, संदीप मेहता, जागेश्वर मेहता वार्ड सदस्य,  नागेश्वर मेहता, दीपक कुमार, अश्विनी कुमार पांडेय, प्रेम कुमारसहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस और जेएमएम छोड़कर भाजपा का दामन थामा. 

 

मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड को पश्चिम बंगाल बनने से रोकना है और यहां की माटी, बेटी और रोटी को बचाना है तो सत्ता परिवर्तन किसी भी हाल में करना ही होगा. छत्तीसगढ के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि झारखंड की भ्रष्ट गठबंधन सरकार से छुटकारा पाना है और अपने भविष्य को संवारना है तो भाजपा की सरकार लाना ही होगा. बरही के बीजेपी प्रत्याशी मनोज कुमार यादव ने कांग्रेस और झामुम छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत किया और कहा कि आपके मान सम्मान में कोई कमी नहीं होगी. आपके हरेक सुख- दुःख में सहभागी रहें हैं और भविष्य में भी कदम से कदम मिलाकर चलेंगे.

 

ये रहे मौजूद 

मौके पर विशेष रूप से बरही के विधानसभा प्रभारी विनय सिंह, पदमा के भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबुलाल मेहता, भाजपा नेता अजय मेहता, नारायण यादव, प्रमुख वीणा देवी, सुरेंद्र गुप्ता, अवध यादव, पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी, राजकुमार मेहता, कालीचरण मेहता, अवध मेहता, समिति सदस्य कुलदीप रविदास, जितेंद्र मेहता, बुधन साव, कमांडो मेहता, अक्षेवट मेहता, पूर्व मुखिया गौरी शंकर मेहता, पूर्व मुखिया अनूप कुमार, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें.

 
अधिक खबरें
सीपी सिंह जैसे लोग झारखंड के अमन चैन के लिए खतरा: इरफान अंसारी
अप्रैल 17, 2025 | 17 Apr 2025 | 10:16 PM

राज्य सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी जी ने रांची से भाजपा के विधायक सीपी सिंह पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सीपी सिंह बुजुर्ग व्यक्ति हैं, लेकिन उन्हें सामान्य शिष्टाचार और भाषा का ज्ञान नहीं है. उनको हर मुसलमान कसाई नजर आता है. सीपी सिंह जैसे लोगों को मैं झारखंड के अमनचैन और सुख-शांति के लिए खतरा मानता हूं.

राज्य में भयमुक्त माहौल के लिए विधि-व्यवस्था की नये सिरे से समीक्षा की जाए: चैंबर
अप्रैल 17, 2025 | 17 Apr 2025 | 9:48 PM

प्रदेश में हर एक नियमित अंतराल पर डकैती, छिनतई और हत्याकांड जैसी घटित घटनाओं की रोकथाम नहीं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने माननीय मुख्यमंत्री और डीजीपी से सख्त कार्रवाई की अपील की. कहा गया कि किसी भी राज्य की राजधानी उसके विकास का पैमाना तय करती है किंतु प्रदेश की राजधानी में अपराधियों के बढ़ते मनोबल के कारण लोग भयभीत हैं.

बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे शगुन बैंक्वेट हॉल को किया गया सील
अप्रैल 17, 2025 | 17 Apr 2025 | 9:41 PM

रांची नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल के द्वारा निगम से लाइसेंस लेना अनिवार्य है. गुरुवार को अपर प्रशासक के कोर्ट में पारित निर्देश के आलोक में बाज़ार शाखा की गठित टीम के द्वारा वार्ड संख्या 53, हटिया में बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे शगुन बैंक्वेट हॉल को सील किया गया. बता दें कि पूर्व में शगुन बैंक्वेट हॉल के संचालक को कई बार नोटिस किया गया. नोटिस में दिए नियत समय बीत जाने के बाद भी शगुन बैंक्वेट हॉल द्वारा अनुज्ञप्ति प्राप्त नहीं किया गया है. जिसके बाद शगुन बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया गया. ये कार्रवाई झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 466 के तहत किया गया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को JMM का केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दी बधाई
अप्रैल 17, 2025 | 17 Apr 2025 | 9:25 PM

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झामुमो का केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी हैं. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि ये झारखंड को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने वाला नेतृत्व है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विदेश दौरा झारखंड में नए निवेश और विकास के द्वार खोलेगा. नई नीति और विज़न के साथ राज्य आगे बढ़ेगा. उनकी सोच ने ही आज हर कोने में फ्लाईओवर की सौगात दी है, जिससे जनता खुश है.

झारखंड को शरिया कानून से नहीं संविधान से चलाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
अप्रैल 17, 2025 | 17 Apr 2025 | 7:20 PM

आज रांची ग्रामीण और महानगर भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, निवर्तमान अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,आरती कुजूर,जिलाध्यक्ष वरुण साहू,विनय महतो सहित पार्टी के प्रदेश जिला के पदाधिकारीगण ने किया.