न्यूज11 भारत
रांचीः राज्य में नक्सलियों के खिलाफ लगातार झारखंड पुलिस अभियान चला रही है. ताजा खबर चाईबासा की है जहां नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आईईडी ब्लास्ट हुआ. जिसमें 5 जवान घायल हो गए है. जिनमें से 4 जवान गंभीर रुप से घालय हो गए है जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में सभी जवान निकले थे. इसी बीच अचानक आईईडी ब्लास्ट हुआ.
घालय जवानों को लाया गया रांची
जानकारी के अनुसार, यह ब्लास्ट जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के सर्जन बुरू में हुआ. जानकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे. अबतक मिली जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट में घालय हुए 5 जवान में से 4 जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है. रांची लाए गए सभी जवान कोबरा बटालियन के बताए जा रहे है. सभी घायल जवानों को चॉपर के जरिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. एयरलिफ्ट कर जवानों को राजधानी के खेलगांव में उतारा गया जहां से उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए मेडिका अस्पताल ले जाया गया. जहां सभी घायल जवानों का इलाज चल रहा है.