Friday, Mar 14 2025 | Time 09:13 Hrs(IST)
  • CBSE का होली स्पेशल गिफ्ट: 15 मार्च को नहीं दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम? चिंता न करें, मिलेगा ये शानदार मौका
  • होली को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • Jharkhand Weather Update: होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट!
झारखंड


दुमका में CM हेमंत सोरेन ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिए कई दिशा- निर्देश

दुमका में CM हेमंत सोरेन ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिए कई दिशा- निर्देश

न्यूज11 भारत


दुमका/डेस्क: मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं के  समाधान हेतु हमारी सरकार पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है. समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. वर्तमान समय में  राज्य की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के साथ-साथ सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता से जो  वादे किए, उन सभी को पूरा   करते हुए राज्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है. 

 

उक्त बातें मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज राजभवन, दुमका में लोगों से संवाद करते हुए कही. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे लोगों ने राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे  कार्यों और गतिविधियों की प्रशंसा की. मौके पर लोगों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का यथोचित और शीघ्र निष्पादन किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं के  समाधान हेतु  आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

 


 

 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट!
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 7:30 AM

राजधानी रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह-सुबह हल्की ठंडक बनी हुई है, लेकिन मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: पटना के लिए वाया रांची चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी डिटेल्स
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 8:30 PM

ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 03253/07255/07256 पटना – चर्लपल्ली – पटना स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) का परिचालन होगा.

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आधा दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:45 PM

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का आदित्यपुर पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस को गुरुवार देर रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गयी है.

होली त्योहार से पूर्व आरपीएफ हटिया ने जब्त किया शराब
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:14 PM

रांची रेल मंडल में होली त्योहार के मद्देनजर सघन जांच जारी है. उसकी क्रम में ऑपरेशन सतर्क के तहत हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम द्वारा चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3 के पास एक लाल रंग का ट्रॉली बैग से कुल 38 बोतल व्हिस्की बरामद की गई. जब्त की गई शराब की कुल कीमत 12,500 रुपया है. सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया जाएगा.

हरियाणा से नेशनल जीतकर रांची पहुंची झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुए जोरदार स्वागत
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:06 PM

झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने हॉकी में एकबार फिर अपना झंडा बुलंद किया है. इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के फाइनल में विगत चैंपियन हॉकी हरियाणा को हराकर खिताब अपने नाम पर किया.