Thursday, Sep 19 2024 | Time 21:42 Hrs(IST)
 logo img
  • चांडिल में 4 10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
  • बेरमो: शपथ ग्रहण के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में स्वच्छता पखवाड़ा हुआ शुरू
  • हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
  • हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
  • लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
  • चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
  • चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
  • अनुमंडल अस्पताल,बरही में भी होगी डायलेसिसी की सुविधा
  • सांसद ने परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
  • JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ उपायुक्त ने की ब्रिफिंग
  • JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ उपायुक्त ने की ब्रिफिंग
  • सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
  • सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
  • हजारीबाग में खेलो झारखंड के योगासन, कुश्ती,वुशू ट्रायल,रैशलिग ट्रायल, तीरंदाजी ट्रायल,प्रतियोगिता सम्पन्न
  • हजारीबाग में खेलो झारखंड के योगासन, कुश्ती,वुशू ट्रायल,रैशलिग ट्रायल, तीरंदाजी ट्रायल,प्रतियोगिता सम्पन्न
झारखंड


कांग्रेस पार्टी में सिमडेगा विस से 16, तो कोलेबिरा विस से आठ प्रत्याशी टिकट की दौड़ में शामिल

कांग्रेस पार्टी में सिमडेगा विस से 16, तो कोलेबिरा विस से आठ प्रत्याशी टिकट की दौड़ में शामिल

 न्यूज़ 11 भारत 

सिमडेगा/डेस्क: विस चुनाव का बिगलु बजने वाला है.जिले में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने स्तर से विस चुनाव की तैयारी में जुट गई है.इधर कांग्रेस पार्टी से सिमडेगा विधानसभा सीट से 16 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है.जबकि कोलेबिरा विधानसभा सीट से आठ प्रत्याशियों ने दावेदारी ठोंकी है.

टिकट के सभी दावेदारों ने जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष को सूची सौंप दी है.सिमडेगा कांग्रेस जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की से मिली जानकारी के अनुसार सिमडेगा विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक भूषण बाड़ा, फुलजेंसिया बिलूंग, विशाल तिर्की, शांतिबाला केरकेटटा, जोनसन मिंज, दिलीप तिर्की, पुष्पा कुल्लू, रावेल लकड़ा, नवीन विरेन तिर्की, अजित सागर नौरंगी, सीमा सीता एक्का, सायलिन जया एक्का, पुष्पा सेकुंदा टेटे, अनूप लकड़ा, भानू प्रताप बड़ाईक और अनुग्रह टेटे शामिल है.वहीं कोलेबिरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के वर्तमान विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, शिशिर डांग, अनुराग लुगुन, सामरोम पॉल टोपनो, नोमिता बा, पुनित हेमरोम, सिलवेस्टर बा, फ्लेंक जोलिनी समद शामिल है.

जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की ने बताया कि प्रत्याशियों की सूची प्रदेश अध्यक्ष के अलावे स्क्रीनिंग के पास भी भेज दी गई है.एक बार पुनः जिला में बैठक होनी है जिसको लेकर प्रभारी बनाये गए है डॉक्टर अजय शाहदेव.बैठक के बाद 5 लोगों की सूची उन्हें सौपी जायेगी ताकि इन नामों पर पार्टी विचार कर सके.

अधिक खबरें
हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए

अनुमंडल अस्पताल,बरही में भी होगी डायलेसिसी की सुविधा
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:26 AM

अनुमंडल अस्पताल, बरही में अब किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी। हंस फाउंडेशन, रांची के साथ स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है , जिसका उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों के मरीजों को उचित इलाज मुहैया कराना है।