Saturday, Oct 12 2024 | Time 00:57 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


जैप वन परिसर में कन्याओं के साथ शस्त्रों की हो रही है पूजा, फायरिंग कर मां को दी गई सलामी

जैप वन परिसर में कन्याओं के साथ शस्त्रों की हो रही है पूजा, फायरिंग कर मां को दी गई सलामी
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी में दुर्गा पूजा की धूम है. लोग घरों में मां की आराधना कर रहे हैं, वहीं विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना की जा रही है. रांची का जैप वन अपनी अनोखी पूजा और पुरानी परंपरा के लिए जाना जाता है. दुर्गा पूजा के मौके पर महानवमी के दिन यानी आज रांची के जैप वन परिसर में नौ कन्या की पूजा की गई. इसके साथ ही हथियारों की भी पूजा की गई. और फायरिंग कर मां को सलामी दी गई. इस पूजा को शक्ति पूजा कहते हैं. जैप परिसर में नवरात्रि की पूजा की शुरुआत साल 1880 में तत्कालीन गोरखा ब्रिगेड ने की थी. 
 
 
इस पूजा से जुड़ी कुछ खास बातें 
गोरखा जवानों का मानना है कि दुश्मनों से लड़ाई के समय उनके हथियार सही तरीके से चले और धोखा न दें, इसलिए वे मां दुर्गा के सामने हर नवमी को अपने हथियारों की पूजा करते हैं. गोरखा और नेपाली संस्कृति में शक्ति की पूजा का विधान प्राचीन काल से ही है. 
जैप परिसर में शक्ति पूजा के अलावा, महासप्तमी को पर्यावरण की पूजा की जाती है. इस पूजा में नौ पेड़ों की पूजा की जाती है और पर्यावरण सुरक्षित रहे, इसकी प्रार्थना मां दुर्गा से की जाती है. महानवमी को शस्त्र पूजा और बलि का आयोजन किया जाता है. 
अधिक खबरें
घर लौट आई चार वर्षीय लापता बच्ची, रांची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू की जांच
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 3:58 AM

राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से 4 साल की लापता बच्ची अब अपने घर वापस आ गई है. जिस व्यक्ति ने उसे अपने साथ ले गया था, उसने थाने से संपर्क कर बच्ची को लौटा दिया है. हालांकि, इस मामले को संदिग्ध माना जा रहा है. रांची पुलिस ने बताया कि बच्ची के लापता होने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की गई थी. पुलिस की घेराबंदी के चलते बच्ची को ले जाने वाला व्यक्ति, राजा प्रजापति, थाने वापस लाया गया है.

कल्पना सोरेन की घड़ी और चश्में को लेकर छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर मिल रहे हैं अलग-अलग रिएक्शन
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 4:27 AM

झारखंड की राजनीति में जबसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडये से विधायक कल्पना सोरेन की एंट्री हुई है, तब से वह चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. अब सोशल मीडिया पर कल्पना सोरेन की घड़ी और चश्में को लेकर बहस छिडी हुई है. इसको लेकर यूजर्स तरह तरह के कमेन्ट कर रहे हैं. कल्पना की घड़ी और चश्में की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग उसकी कीमत पर सवाल उठाया रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये सवाल उठ रहे हैं कि कल्पना इतने महंगी घड़ी और चश्मा कैसे इस्तेमाल कर रही है.

विजयादशमी पर रांची में धूमधाम से होगा रावण दहन, सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 6:28 AM

शनिवार को विजयादशमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाएगा. रावण दहन की तैयारियां जोरों पर हैं, और इस वर्ष रांची के आठ प्रमुख स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा. हर स्थान पर आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसमें स्थानीय कलाकार विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रदर्शन करेंगे.

सदर अस्पताल रांची में हृदयविदारक घटना, महिला ने अस्पताल के बाहर दी बच्ची को जन्म
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 7:22 AM

आज करीब 2:00 बजे सदर अस्पताल रांची में एक हृदयविदारक घटना सामने आई. काठी टार हाजी चौक से गुलशन आर नाम की एक महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया. वहां डॉक्टरों और नर्सों ने अलग-अलग प्रकार के दस्तावेजों की मांग की, जबकि महिला दर्द से छटपटा रही थी.

दुर्गा वाहिनी: महिलाओं की अनोखी पूजा समिति, बंगाली रीति-रिवाज से होती है पूजा
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 8:04 PM

राजधानी में एक पूजा समिति है, जिसका संचालन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाता है. यह समिति "सार्वजनिक दुर्गा पूजा" के नाम से जानी जाती है और धुर्वा सेक्टर 2 में स्थित है. यहां सभी पूजा की प्रक्रियाएं बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार की जाती हैं.