Saturday, Oct 12 2024 | Time 03:17 Hrs(IST)
झारखंड


विजयादशमी पर रांची में धूमधाम से होगा रावण दहन, सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम

विजयादशमी पर रांची में धूमधाम से होगा रावण दहन, सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम

न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क:
शनिवार को विजयादशमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाएगा. रावण दहन की तैयारियां जोरों पर हैं, और इस वर्ष रांची के आठ प्रमुख स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा. हर स्थान पर आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसमें स्थानीय कलाकार विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रदर्शन करेंगे.

यातायात व्यवस्था

रावण दहन के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे रावण दहन के समय यातायात नियमों का पालन करें.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा के दृष्टिगत रावण दहन के दौरान पुलिस प्रशासन ने सभी स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात किए हैं. इस बार विजयादशमी के पर्व पर रांची में रावण दहन का आयोजन रंगीन और उत्सवपूर्ण माहौल में किया जाएगा.

रावण दहन के स्थान

मोरहाबादी मैदान: शहर का सबसे बड़ा और लोकप्रिय रावण दहन कार्यक्रम यहां आयोजित होता है.

अरगोड़ा: यहां हर साल भव्य रावण दहन का आयोजन होता है.

हुंडरू मैदान: प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे इस स्थान पर भी रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

नामकुम: सिदरौल में पारंपरिक तरीके से रावण दहन का कार्यक्रम होगा.

टाटीसिलवे: मोरहाबादी के बाद एचईसी में सबसे बड़ा रावण उत्सव मनाया जाता है.

झखड़ाटांड़: यहां का रावण दहन काफी प्रसिद्ध है.

महादेव टंगरा: यहां भी रावण दहन का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- BCCI ने घरेलू क्रिकेट के नियमों में किया बदलाव, लार का उपयोग करने पर होगी कार्रवाई 

 

 
अधिक खबरें
हजारीबाग सांसद की मेहनत रंग लाई, विजयादशमी पर मिली नई ट्रेन सेवा
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 9:18 PM

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप, हजारीबाग से बरकाकाना होते हुए मुंबई के लिए एक एक्सप्रेस ट्रेन की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है. रेल मंत्रालय ने गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन (22358/59) को मंजूरी दे दी है. यह नई ट्रेन गया से शाम 7 बजे रवाना होगी और 34 घंटे 50 मिनट में यात्रा पूरी कर रांची-जमशेदपुर-नागपुर के रास्ते मुंबई पहुंचेगी. वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन रात 10:50 बजे चलेगी और 38 घंटे 25 मिनट में गया पहुंचेगी.

जैप वन परिसर में कन्याओं के साथ शस्त्रों की हो रही है पूजा, फायरिंग कर मां को दी गई सलामी
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 1:06 AM

राजधानी में दुर्गा पूजा की धूम है. लोग घरों में मां की आराधना कर रहे हैं, वहीं विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना की जा रही है. रांची का जैप वन अपनी अनोखी पूजा और पुरानी परंपरा के लिए जाना जाता है

घर लौट आई चार वर्षीय लापता बच्ची, रांची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू की जांच
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 3:58 AM

राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से 4 साल की लापता बच्ची अब अपने घर वापस आ गई है. जिस व्यक्ति ने उसे अपने साथ ले गया था, उसने थाने से संपर्क कर बच्ची को लौटा दिया है. हालांकि, इस मामले को संदिग्ध माना जा रहा है. रांची पुलिस ने बताया कि बच्ची के लापता होने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की गई थी. पुलिस की घेराबंदी के चलते बच्ची को ले जाने वाला व्यक्ति, राजा प्रजापति, थाने वापस लाया गया है.

कल्पना सोरेन की घड़ी और चश्में को लेकर छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर मिल रहे हैं अलग-अलग रिएक्शन
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 4:27 AM

झारखंड की राजनीति में जबसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडये से विधायक कल्पना सोरेन की एंट्री हुई है, तब से वह चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. अब सोशल मीडिया पर कल्पना सोरेन की घड़ी और चश्में को लेकर बहस छिडी हुई है. इसको लेकर यूजर्स तरह तरह के कमेन्ट कर रहे हैं. कल्पना की घड़ी और चश्में की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग उसकी कीमत पर सवाल उठाया रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये सवाल उठ रहे हैं कि कल्पना इतने महंगी घड़ी और चश्मा कैसे इस्तेमाल कर रही है.

विजयादशमी पर रांची में धूमधाम से होगा रावण दहन, सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 6:28 AM

शनिवार को विजयादशमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाएगा. रावण दहन की तैयारियां जोरों पर हैं, और इस वर्ष रांची के आठ प्रमुख स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा. हर स्थान पर आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसमें स्थानीय कलाकार विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रदर्शन करेंगे.