Saturday, Oct 12 2024 | Time 03:14 Hrs(IST)
झारखंड


सदर अस्पताल रांची में हृदयविदारक घटना, महिला ने अस्पताल के बाहर दी बच्ची को जन्म

सदर अस्पताल रांची में हृदयविदारक घटना, महिला ने अस्पताल के बाहर दी बच्ची को जन्म

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: आज करीब 2:00 बजे सदर अस्पताल रांची में एक हृदयविदारक घटना सामने आई. काठी टार हाजी चौक से गुलशन आर नाम की एक महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया. वहां डॉक्टरों और नर्सों ने अलग-अलग प्रकार के दस्तावेजों की मांग की, जबकि महिला दर्द से छटपटा रही थी. 
 
 
एक वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के साथ आई अन्य महिलाओं ने वहीं अस्पताल के बाहर गली में ही डिलीवरी करवा दी. जब बाहर में डिलीवरी हो गई, तब भेद खुलने के डर से महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कर लिया गया. इस घटना से सदर अस्पताल के प्रबंधन की पोल खुलती नजर आ रही है. 
 
 
 
अधिक खबरें
हजारीबाग सांसद की मेहनत रंग लाई, विजयादशमी पर मिली नई ट्रेन सेवा
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 9:18 PM

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप, हजारीबाग से बरकाकाना होते हुए मुंबई के लिए एक एक्सप्रेस ट्रेन की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है. रेल मंत्रालय ने गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन (22358/59) को मंजूरी दे दी है. यह नई ट्रेन गया से शाम 7 बजे रवाना होगी और 34 घंटे 50 मिनट में यात्रा पूरी कर रांची-जमशेदपुर-नागपुर के रास्ते मुंबई पहुंचेगी. वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन रात 10:50 बजे चलेगी और 38 घंटे 25 मिनट में गया पहुंचेगी.

जैप वन परिसर में कन्याओं के साथ शस्त्रों की हो रही है पूजा, फायरिंग कर मां को दी गई सलामी
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 1:06 AM

राजधानी में दुर्गा पूजा की धूम है. लोग घरों में मां की आराधना कर रहे हैं, वहीं विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना की जा रही है. रांची का जैप वन अपनी अनोखी पूजा और पुरानी परंपरा के लिए जाना जाता है

घर लौट आई चार वर्षीय लापता बच्ची, रांची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू की जांच
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 3:58 AM

राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से 4 साल की लापता बच्ची अब अपने घर वापस आ गई है. जिस व्यक्ति ने उसे अपने साथ ले गया था, उसने थाने से संपर्क कर बच्ची को लौटा दिया है. हालांकि, इस मामले को संदिग्ध माना जा रहा है. रांची पुलिस ने बताया कि बच्ची के लापता होने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की गई थी. पुलिस की घेराबंदी के चलते बच्ची को ले जाने वाला व्यक्ति, राजा प्रजापति, थाने वापस लाया गया है.

कल्पना सोरेन की घड़ी और चश्में को लेकर छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर मिल रहे हैं अलग-अलग रिएक्शन
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 4:27 AM

झारखंड की राजनीति में जबसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडये से विधायक कल्पना सोरेन की एंट्री हुई है, तब से वह चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. अब सोशल मीडिया पर कल्पना सोरेन की घड़ी और चश्में को लेकर बहस छिडी हुई है. इसको लेकर यूजर्स तरह तरह के कमेन्ट कर रहे हैं. कल्पना की घड़ी और चश्में की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग उसकी कीमत पर सवाल उठाया रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये सवाल उठ रहे हैं कि कल्पना इतने महंगी घड़ी और चश्मा कैसे इस्तेमाल कर रही है.

विजयादशमी पर रांची में धूमधाम से होगा रावण दहन, सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 6:28 AM

शनिवार को विजयादशमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाएगा. रावण दहन की तैयारियां जोरों पर हैं, और इस वर्ष रांची के आठ प्रमुख स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा. हर स्थान पर आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसमें स्थानीय कलाकार विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रदर्शन करेंगे.