Friday, Oct 18 2024 | Time 14:29 Hrs(IST)
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सदर एवं बरही अनुमंडल कार्यालय में विधानसभा चुनाव 2024 के नामांकन प्रक्रिया का लिया जायजा
  • उमाकांत रजक और केदार हाजरा ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ थामा JMM का दामन
  • उमाकांत रजक और केदार हाजरा ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ थामा JMM का दामन
  • हजारीबाग में सेवा अधिकार अधिनियम बना वरदान, म्यूटेशन के मामलों में मिली कामयाबी
  • हजारीबाग में सेवा अधिकार अधिनियम बना वरदान, म्यूटेशन के मामलों में मिली कामयाबी
  • भारत माला प्रोजेक्ट फायरिंग मामला, अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से जमानत
  • भारत माला प्रोजेक्ट फायरिंग मामला, अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से जमानत
  • 58 वर्षीय व्यक्ति की मालगाड़ी से कटकर मौत, गांव में शोक का माहौल
  • हजारीबाग में दारू से उत्पाद विभाग के एक अधिकारी की सालाना 3 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई
  • Breaking: NDA का फॉर्मूला तैयार, देखिए किसे मिली कितनी सीटें
  • कंडेर में सोहराई जतरा आयोजन के लिए 4 नवंबर की तारीख तय, इसके लिए कमेटी का हुआ गठन
  • हजारीबाग में न्यूज पेपर हॉकर से अहले सुबह मोबाइल व पैसे की छिनतई
  • PEC की बैठक के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक
  • भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
झारखंड


खूंटी कोर्ट परिसर में महिला बदला लेने के लिए युवक पर चलाई गोली

गोली लगने के बाद युवक घायल हो गया
खूंटी कोर्ट परिसर में महिला बदला लेने के लिए युवक पर चलाई गोली

न्यूज11 भारत


रांचीः खूंटी जिले के सिविल कोर्ट परिसर में एक महिला ने युवक पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद युवक घायल हो गया. गोली उसके दाहिने हाथ में लगी है. घायल युवक का नाम विश्वनाथ प्रमाणिक बताया जा रहा है और वह हूटार का रहने वाला है. गोली चलाने के बाद महिला वहां से फरार हो गई. घटना के बाद युवक ने बताया कि उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत खूंटी कोर्ट में एक मामला चल रहा है. यह युवक खूंटी कोर्ट में पॉक्सो से संबंधित एक मामले में हाजिरी लगाने के लिए आया था. जब वह कोर्ट में हाजिरी देकर घर जाने के लिए कोर्ट परिसर से बाहर निकला उसी वक्त गेट के सामने पहले से ही घात लगाकर खड़ी एक महिला ने उस पर अचानक गोली चला दी.  

 


 

बदला लेने की नीयत से चलाई गई गोली

इस गोलीबारी की घटना के बाद विष्णुनाथ प्रमाणिक ने बताया कि कुछ साल पहले उसने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर व बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गया था. कुछ दिनों बाद नाबालिग की मां ने खूंटी थाना में पॉक्सो एक्ट के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इसी मामले की सुनवाई कई दिनों से चल रही थी. अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद इसी का बदला लेने के लिए महिला ने उस पर गोली चलाई होगी. इधर क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली चलने के बाद पुलिस सकते में आ गई है. डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. आरोपी महिला की तलाश की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. गौरतलब है कि जहां पर गोली चली है वहां से चंद कदम पर ही सर्किट हाउस तथा बिरसा स्टेडियम है, जहां पर 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को महिला सम्मेलन में भाग लेना है.
अधिक खबरें
उमाकांत रजक और केदार हाजरा ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ थामा JMM का दामन
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 2:21 AM

उमाकांत रजक और केदार हाजरा ने सैकड़ो समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व गांडये विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहे. हेमंत सोरेन ने केदार हाजरा को झामुमो का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल कराया. इससे पहले आजसू नेता उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया. उमाकांत रजक ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो को इस्तीफा से संबंधित पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार, उमाकांत रजक अब चंदनकियारी से झामुमो के उम्मीदवार हो सकते है.

ईचागढ़ विधानसभा की सीट NDA गठबंधन के तहत आजसू पार्टी के हरेलाल महतो को उम्मीदवार घोषित किये जाने पर न्यूज 11भारत को दिया  बधाई
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 2:13 PM

ईचागढ़ विधानसभा से इस बार एनडीए गठबंधन ने हरेलाल महतो को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है. वही आजसू प्रधान कार्यलय में हरेलाल महतो को उनके समर्थकों ने मुँह मीठा कर बधाई दी. केन्द्रीय सदस्य आजसू पार्टी के सत्य नारायण महतो ने फुलमाला पहनाकर हरेलाल महतो को बधाई दिया.बतादे दे की ईचागढ़ की टिकट को लेकर पेच चल रहा था. न्यूज 11भारत ने सबसे पहले आजसू पार्टी को ईचागढ़ विधानसभा से सीट मिलने का खबर प्रकाशित किया था, हरेलाल महतो ने न्यूज़ 11भारत को बधाई दिया.

हजारीबाग में सेवा अधिकार अधिनियम बना वरदान, म्यूटेशन के मामलों में मिली कामयाबी
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 2:04 PM

सेवा अधिकार अधिनियम 2011 तात्कालिक मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा झारखंड में लागू किया गया था जिसमें लगभग 120 सेवाएं सेवा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत थे इसका एक सुखद अनुभव ममता कुमारी पति अरविंद जुलाई 2024 को सफलतापूर्वक निबंधन कराया था, जिसमें नामांतरण (म्यूटेशन) हेतु संबंधित अंचल कार्यालय को प्रेषित किया गया था, जिसका म्यूटेशन केस नंबर 2283/2024-25 हजारीबाग सदर अंचल अधिकारी को अग्रसारित किया गया. झारभूमि के माध्यम से, किंतु 12 अगस्त को आवेदक अपने अधिवक्ता राणा राहुल प्रताप से संपर्क किया कि मैं एक जमीन फोर लेन पर खरीदा है जिसका म्यूटेशन कराना है और उससे संबंधित कागजात मांगने पर निबंधन कार्यालय से एक मैसेज आया था उसे दिया इसे देखते ही अधिवक्ता प्रताप ने बताया कि आपका म्यूटेशन कार्य अर्थात आवेदन हो चुका है आपका केस नंबर के आधार पर वर्तमान स्थिति देखने पर पाया कि यथावत पेंडिंग बना हुआ है.

भारत माला प्रोजेक्ट फायरिंग मामला, अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से जमानत
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 1:54 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को जमानत दे दी है. न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट ने 25-25 हजार के दो निजी मुचलकों पर बेल प्रदान की है. ओरमांझी में भारत माला प्रोजेक्ट की साइट पर लेवी के लिए फायरिंग करने के आरोप में राहुल दुबे को रांची पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. इसके बाद ही राहुल दुबे द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी. राहुल दुबे के ऊपर रांची, रामगढ़ व हजारीबाग में एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं.

Breaking:  NDA का फॉर्मूला तैयार, देखिए किसे मिली कितनी सीटें
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 12:56 PM

रांची/डेस्क: आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सुप्रीमो सुदेश महतो, एजेयू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मौजूद है.