AI कैमरा

AI की गजब गलती! गिटार को समझ लिया बिना हेलमेट सवार आदमी, काट दिया ₹500 का चालान 

बेंगलुरु में एआई युक्त कैमरे ने गिटार को बाइक के पीछे बैठा बिना हेलमेट के आदमी समझ कर वाहन का चालान काट दिया.

By : Dipali Kumari
AI की गजब गलती! गिटार को समझ लिया बिना हेलमेट सवार आदमी, काट दिया ₹500 का चालान 

न्यूज़11 भारत 
बेंगलुरु/डेस्क: 
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की कार्यशैली पर एक बार फिर से सवाल उठ गए हैं. दरअसल बेंगलुरु से एक घटना सामने आई, जिसमें AI की बड़ी गलती उजागर हुई है. बेंगलुरु में एआई युक्त कैमरे ने गिटार को बाइक के पीछे बैठा बिना हेलमेट के आदमी समझ कर वाहन का चालान काट दिया. घटना 15 सितंबर की दोपहर की बताई जा रही है. 

मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के रहने वाले सौविक दत्ता शहर में अपनी पत्नी का स्कूटर चला रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी पीठ पर एक गिटार रखा था. लेकिन आउटर रिंग रोड पर लगे AI युक्त कैमरे ने यह दृश्य देखा, तो उसे वह गिटार नहीं बल्कि स्कूटी के पीछे बिना हेलमेट पहना हुआ आदमी लगा. बस फिर क्या था AI युक्त कैमरे ने सुरक्षात्मक हेलमेट न पहनने के लिए 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया. 

अगले दिन ट्रैफिक पुलिस ने सौविक दत्ता को फोटो के सबूत के साथ चालान जारी किया गया. पूरा मामला समझने के बाद सौविक दत्ता ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस से चालान रद्द करने की अपील की. 

इस मामले पर बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने पोस्ट का जवाब देते हुए दत्ता से कहा, "उल्लंघन को ठीक कराने के लिए automationpubbcp@ksp.gov.in पर ईमेल करें या 080-22943381, 22942883 पर संपर्क करें."

इसे भी पढ़ें: 2 हजार से अधिक UPI भुगतान पर चार्ज मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई 

संबंधित सामग्री

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा-विपक्ष लगातार वोट चोरी...

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा-विपक्ष लगातार वोट चोरी...

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहा है।

रांची: अपर बाजार में दुकानों पर कार्रवाई को लेकर बवाल, नगर निगम और दुकानदार आमने-सामने

रांची: अपर बाजार में दुकानों पर कार्रवाई को लेकर बवाल, नगर निगम और दुकानदार आमने-सामने

शहीद चौक के पास कार्रवाई को लेकर निगम और दुकानदार आमने-सामने आ गए हैं.

Bihar News: नवादा में युवक की हत्या से सनसनी, बगीचे में मिला जला हुआ शव

Bihar News: नवादा में युवक की हत्या से सनसनी, बगीचे में मिला जला हुआ शव

नवादा से बड़ी खबर आ रही है। मेसकौर थाना क्षेत्र के चंदाबारा गांव निवासी सोफी कुमार (20) की हत्या के बाद शव जलाए जाने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई है।

समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात, दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या

समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात, दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार की रात बदमाशों ने एक दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी।

पूर्व मंत्री एनोस एक्का के जन्मदिन पर दिखे भाजपा जिलाध्यक्ष, गठजोड़ की अटकलें तेज

पूर्व मंत्री एनोस एक्का के जन्मदिन पर दिखे भाजपा जिलाध्यक्ष, गठजोड़ की अटकलें तेज

सोशल मीडिया में सामने आई तस्वीरों में एनोस एक्का के जन्मदिन समारोह के दौरान भाजपा नेताओं समेत कई लोगों की मौजूदगी दिखाई दे रही है.