एनोस एक्का

पूर्व मंत्री एनोस एक्का के जन्मदिन पर दिखे भाजपा जिलाध्यक्ष, गठजोड़ की अटकलें तेज

सोशल मीडिया में सामने आई तस्वीरों में एनोस एक्का के जन्मदिन समारोह के दौरान भाजपा नेताओं समेत कई लोगों की मौजूदगी दिखाई दे रही है.

By : Dipali Kumari
पूर्व मंत्री एनोस एक्का के जन्मदिन पर दिखे भाजपा जिलाध्यक्ष, गठजोड़ की अटकलें तेज

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
झारखंड की राजनीति में सिमडेगा और कोलेबिरा क्षेत्र का अपना खास राजनीतिक महत्व रहा है. ऐसे में झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक पुरी और महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव की मौजूदगी ने स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया है.

सोशल मीडिया में सामने आई तस्वीरों में एनोस एक्का के जन्मदिन समारोह के दौरान भाजपा नेताओं समेत कई लोगों की मौजूदगी दिखाई दे रही है. हालांकि, इस मुलाकात या समारोह में मौजूदगी को भाजपा और झारखंड पार्टी के बीच गठबंधन अथवा एनोस एक्का के भाजपा में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं माना जा सकता, लेकिन इसकी चर्चाएं जरूरी तेज हो गयी है. 

बता दें कि एनोस एक्का झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हैं. वर्ष 2023 में पार्टी के महाधिवेशन में उन्हें केंद्रीय अध्यक्ष चुने जाने की जानकारी सार्वजनिक हुई थी.  वहीं 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले भी एनोस एक्का झारखंड पार्टी के लिए जनसंपर्क अभियान चलाते और पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील करते नजर आए थे. 

इसे भी पढ़ें: रांची में खौफनाक वारदात! पति ने पत्नी को नदी में दिया धक्का 

संबंधित सामग्री

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा-विपक्ष लगातार वोट चोरी...

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा-विपक्ष लगातार वोट चोरी...

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहा है।

रांची: अपर बाजार में दुकानों पर कार्रवाई को लेकर बवाल, नगर निगम और दुकानदार आमने-सामने

रांची: अपर बाजार में दुकानों पर कार्रवाई को लेकर बवाल, नगर निगम और दुकानदार आमने-सामने

शहीद चौक के पास कार्रवाई को लेकर निगम और दुकानदार आमने-सामने आ गए हैं.

Bihar News: नवादा में युवक की हत्या से सनसनी, बगीचे में मिला जला हुआ शव

Bihar News: नवादा में युवक की हत्या से सनसनी, बगीचे में मिला जला हुआ शव

नवादा से बड़ी खबर आ रही है। मेसकौर थाना क्षेत्र के चंदाबारा गांव निवासी सोफी कुमार (20) की हत्या के बाद शव जलाए जाने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई है।

AI की गजब गलती! गिटार को समझ लिया बिना हेलमेट सवार आदमी, काट दिया ₹500 का चालान 

AI की गजब गलती! गिटार को समझ लिया बिना हेलमेट सवार आदमी, काट दिया ₹500 का चालान 

बेंगलुरु में एआई युक्त कैमरे ने गिटार को बाइक के पीछे बैठा बिना हेलमेट के आदमी समझ कर वाहन का चालान काट दिया.

समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात, दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या

समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात, दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार की रात बदमाशों ने एक दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी।