Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया आज, जानें पूजा और सोना खरीदारी का महासंयोग

By : Mansi Kumari
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया आज, जानें पूजा और सोना खरीदारी का महासंयोग

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज यानी 19 अप्रैल 2026, रविवार को देशभर में अक्षय तृतीया का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं. यह दिन हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है और इसे “अबूझ मुहूर्त” कहा जाता है, जिसमें किसी भी शुभ कार्य के लिए अलग से समय देखने की जरूरत नहीं होती. इस बार तिथि को लेकर लोगों में भ्रम था कि पर्व 19 या 20 अप्रैल को पड़ेगा, लेकिन पंचांग के अनुसार सूर्योदय के समय तृतीया तिथि रहने के कारण आज ही अक्षय तृतीया मनाई जा रही हैं. 

इस वर्ष तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:27 बजे तक रहेगी, इसी वजह से पूरा दिन शुभ माना जा रहा हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए सभी शुभ कार्य, दान और निवेश का फल कभी समाप्त नहीं होता, बल्कि लगातार बढ़ता रहता हैं. 

पूजा के लिए सबसे उत्तम समय आज सुबह 10:49 बजे से 12:20 बजे तक माना गया हैं. इस अवधि में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होने की मान्यता हैं. वहीं सोना-चांदी और अन्य वस्तुओं की खरीदारी का शुभ समय 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 3:57 बजे तक रहेगा. अक्षय तृतीया पर लोग सोना-चांदी की खरीदारी, नए व्यवसाय की शुरुआत और दान-पुण्य को विशेष महत्व देते हैं. अन्न, जल और वस्त्र का दान इस दिन अत्यंत शुभ माना जाता हैं. साथ ही मंत्र जाप और पूजा-पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि की प्राप्ति होती हैं. हालांकि इस दिन नकारात्मक विचार, झगड़े और बिना सोच-समझे निवेश से बचने की सलाह दी जाती हैं. बाजारों में भी इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है और सर्राफा बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है, क्योंकि इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी बनी आफत! कई जिलों में पारा 44 डिग्री के करीब.. हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी
 

संबंधित सामग्री

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई झारखंड के संगठन महामंत्री बने.

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूणियां के बनमनखी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन देशी कट्टा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

कुछ ही देर में रांची पहुंचेगा मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह का शव; आवास पर जुटे मंत्री-विधायक 

कुछ ही देर में रांची पहुंचेगा मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह का शव; आवास पर जुटे मंत्री-विधायक 

मंत्री दीपिका पांडेय के रांची स्थित आवास में लगातार मंत्री-विधायकों और तमाम राजनीति दलों के लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है. 

IPL के धूम-धड़ाक की फिर शुरू हुई तैयारी, अबकी बार भारत में सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, गोवा में होगा मिनी ऑक्शन

IPL के धूम-धड़ाक की फिर शुरू हुई तैयारी, अबकी बार भारत में सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, गोवा में होगा मिनी ऑक्शन

नीलामी की तारीखों, आयोजन स्थल और किन खिलाड़ियों पर लगेगा दांव बीसीसीआई इसकी घोषणा बाद में करेगा<br/>

बदल गया पटना जंक्शन के सब-वे का नाम, यहां जानें नया नाम 

बदल गया पटना जंक्शन के सब-वे का नाम, यहां जानें नया नाम 

पटना जंक्शन के सब-वे का नाम अब बदल गया है। इस सब-वे की पहचान अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’ के नाम से होगी।