BJP सांसद मनोज तिवारी के घर में चोरी, डुप्लीकेट चाबियों से अलमारी खोल उड़ाए 5 लाख रुपये 

By : Mansi Kumari
BJP सांसद मनोज तिवारी के घर में चोरी, डुप्लीकेट चाबियों से अलमारी खोल उड़ाए 5 लाख रुपये 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में शास्त्री नगर स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट में बीजेपी सांसद और प्रसिद्ध सिंगर मनोज तिवारी के घर में चोरी की घटना सामने आई हैं. चोरी में लगभग 5.40 लाख रुपये की नकदी गायब हो गई.

जानकारी के अनुसार, चोरी करने वाला आरोपी एक पूर्व कर्मचारी हैं. मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगिंदर पांडे ने इस मामले में अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान सुरेंद्रकुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जिसे लगभग दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था.
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास घर और बेडरूम की डुप्लीकेट चाबियां थीं, जिससे वह आसानी से घर में प्रवेश कर सकता था. आलमारी में रखी नकदी को भी उसने इसी तरह निकाल लिया. चोरी की रकम में से 4.40 लाख रुपये जून 2025 में पहले ही गायब हो चुके थे, लेकिन तब चोर की पहचान नहीं हो पाई थी.

दिसंबर 2025 में घर के अंदर CCTV कैमरे लगाए गए. 15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे CCTV अलर्ट से पता चला कि आरोपी चोरी कर रहा हैं. CCTV फुटेज में स्पष्ट दिखा कि सुरेंद्रकुमार शर्मा घर, बेडरूम और आलमारी की डुप्लीकेट चाबियों का इस्तेमाल कर चोरी कर रहा था. पुलिस ने पूछताछ में आरोपी से अपना जुर्म कबूल कराया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. अंबोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी हैं. साथ ही, CCTV फुटेज जब्त कर लिए गए है ताकि पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जा सके.

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने असम को दी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, पूर्वोत्तर और उत्तर भारत की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया