पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले चुनाव आयोग ने कसी कमर, 700 CAPF के जवान सेंटर के बाहर तैनात

By : Vaibhaw Vikram
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले चुनाव आयोग ने कसी कमर, 700 CAPF के जवान सेंटर के बाहर तैनात

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम की उलटी गिनती शुरू हो गई है. दो दिन बाद यानि चार मई को  पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम सामने आ जाएंगे. वहीं चुनाव आयोग ने  सामने आने वाले नतीजे से पहले अपनी तैयारी पूरी कर ली है. इतिहास गवाह है कि बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा कई बार हुई है. शांति पूर्ण तरीके से कभी बंगाल का चुनाव संमपन्न नहीं हुआ है. इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने बंगाल में 700 से अधिक CAPF के जवानों को तैनात किया है. वहीं इसमें कोर्ट के तरफ से भी कह दिया गया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस और प्रशासन चुनाव आयोग के अधीन काम करेंगे.

जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में चुनाव और चुनाव में आए परिणाम के बाद जीती हुई और हारी हुई पार्टी के कार्यकर्ता के बीच हिंसक झड़प होती हुई नजर आती है. पिछले चुनाव के बाद भी दोनों पार्टी के कार्यकर्ता के बीच मारपीट और तोड़फोड़ देखने को मिली थी. TMC के कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद BJP के कार्यालय में तोड़फोर की थी. साथ ही कई जगहों पर से यह भी खबर सामने आई थी कि वहां BJP के कार्यालय को TMC के कार्यकर्ताओं के द्वारा आग के हवाले कर दिया गया है. इसी को रोकने के लिए इस बार चुनाव आयोग ने चुनाव परिणाम से पहले अपने कमर कस लिए हैं. 

आने वाले चुनाव परिणाम से पहले बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य चुनाव अधिकारी ने मिलकर कई बड़े कदम उठाए हैं. आयोग ने बंगाल में  सुरक्षा की दृष्टिकोण से 700 CAPF जवान को मौके पर तैनात किया है. CAPF के जवान केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए आदेश का पालन करते हैं. ये आम पुलिस के जवानों से अलग होते हैं. इन्हें खासतौर पर संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार, बंगाल में इन जवानों कि तैनाती मतगणना केंद्रों में की जाएगी. बताया जा रहा है कि मतगणना केंद्रों में इनकी तैनाती तीन अलग-अलग सुरक्षा घेरे में की जाएगी. वहीं मतगणना केंद्र के अंदर जाने के लिए QR कोड वाला पहचान पत्र बनाया जाएगा. जिसके पास यह पहचान पत्र होगा. केवल वही अंदर जा पाएंगे.  बिना इस QR कोड वाले पहचान पत्र के कोई भी अंदर नहीं जा पाएगा. चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि जो भी गड़बड़ी करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: पलामू में तिलक समारोह क दौरान चली गोली, दो लोग घायल

संबंधित सामग्री

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था