न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया हैं. इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह ने ली है. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं हैं. यह मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली. पोस्ट में दावा किया गया है कि यह हमला संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज के प्रति "अनादर" का बदला लेने के लिए किया गया था.
वायरल पोस्ट में लिखा गया है, "मैं वीरेंद्र चरण, महेंद्र सरन (डेलाना). भाइयों, आज खुशबू पटानी, दिशा पाटनी के घर पर जो फायरिंग हुई, वो हमने करवाई है. उन्होंने हमारे पूज्य संतों का अपमान किया है." पोस्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में किसी ने भी सनातन धर्म का अपमान किया, तो इसका परिणाम गंभीर होगा. इस घटना के तुरंत बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. घर के बाहर से गोलियों के कई खाली खोखे बरामद किए गए हैं. एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. एहतियात के तौर पर अभिनेत्री के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गोल्डी बराड़ तथा उसके नेटवर्क को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़े: लड़के ने चिल्लाकर लोको पायलट से पूछा- ट्रेन कितने की एवरेज देती है सर, वीडियो हुआ वायरल