Flipkart को ही लग गया चूना! कंटेनर से उड़ाए 221 iPhone, ड्राइवर-हेल्पर फरार

By : Mansi Kumari
Flipkart को ही लग गया चूना! कंटेनर से उड़ाए 221 iPhone, ड्राइवर-हेल्पर फरार

ai generated image

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पंजाब के खन्ना में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की सप्लाई चेन में सेंध लगाते हुए करोड़ों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं. कंपनी की 'बिग बिलियन सेल' के बीच हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस के मुताबिक, कैमियन लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की एक कंटेनर ट्रक भिवंडी (मुंबई) से फ्लिपकार्ट के खन्ना गोदाम के लिए रवाना हुई थी. ट्रक में ड्राइवर नासिर (निवासी ककराला, भरतपुर, राजस्थान) और उसका हेल्पर चेत मौजूद थे. जब कंटेनर गोदाम पहुंचा, ड्राइवर कुछ देर बाद बाहर चला गया और हेल्पर भी बिना सूचना दिए वहां से गायब हो गया.

कंपनी की स्कैनिंग टीम ने जब कंटेनर की जांच की, तो पाया कि 234 आइटम गायब हैं. चोरी हुए माल में 221 आईफोन, 5 अन्य मोबाइल, कपड़े, कॉस्मेटिक्स और परफ्यूम शामिल है, जिनकी कुल कीमत 1 करोड़ 21 लाख 68 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही हैं. डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि प्राथमिक जांच में ड्राइवर और हेल्पर की मिलीभगत की पुष्टि हुई हैं. पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज और डिजिटल लॉक डेटा की मदद से आरोपियों की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं. 

पुलिस के अनुसार, यह जांच का विषय है कि मुंबई से लगने वाला हाई-सिक्योरिटी डिजी-लॉक आखिर कैसे खुल गया. वहीं, फ्लिपकार्ट ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है और पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हैं. फिलहाल दोनों आरोपी फरार है और पुलिस की कई टीमें राजस्थान व अन्य राज्यों में छापेमारी कर रही हैं. इस हाई-प्रोफाइल चोरी ने एक बार फिर देश में ऑनलाइन डिलीवरी चैन की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में दिवाली से पहले ठंड ने दी दस्तक, साफ आसमान के बीच गुलाबी सर्दी का मौसम

संबंधित सामग्री

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है