देश को चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, PM मोदी ने काशी से दिखाई हरी झंडी

By : Mansi Kumari
देश को चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, PM मोदी ने काशी से दिखाई हरी झंडी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी. पीएम मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना किया. इस मौके पर रेलवे स्टेशन से लेकर शहर की सड़कों तक जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि, “दुनियाभर के विकसित देशों में आर्थिक प्रगति के पीछे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की बड़ी भूमिका रही हैं. आज भारत भी उसी दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा हैं. वंदे भारत ट्रेनें इसी विकास यात्रा का प्रतीक हैं."

चार नई रूट्स पर दौड़ेंगी वंदे भारत ट्रेनें
आज से देश के चार नए रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की गई हैं. इनमें शामिल है:

  1. बनारस - खजुराहो
  2. खजुराहो - बनारस
  3. लखनऊ - सहारनपुर
  4. सहारनपुर - लखनऊ
  5. दिल्ली - फिरोजपुर
  6. फिरोजपुर - दिल्ली
  7. बेंगलुरु - एरणाकुलम
  8. एरणाकुलम - बेंगलुरु

डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलने वाली ट्रेन सोमवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन संचालित होगी.

यात्रियों में दिखा उत्साह
वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ को लेकर यात्रियों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला. वाराणसी रेलवे स्टेशन को विशेष रूप से सजाया गया था. पीएम मोदी ने कहा कि “वंदे भारत ट्रेनें भारत के आत्मनिर्भर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक तकनीक की मिसाल हैं, जो आम जनता को बेहतर, तेज़ और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देंगी.”

यह भी पढ़े: 13 रुपये में शर्ट का ऑफर बना बवाल! दुकान बंद कर भागा दुकानदार, मचा हड़कंप

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया