जीवित्पुत्रिका व्रत

Jitiya Vrat 2025: जीवित्पुत्रिका व्रत आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व 

By : Shreya Suman
Jitiya Vrat 2025: जीवित्पुत्रिका व्रत आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व 

जीवित्पुत्रिका व्रत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हर वर्ष अश्विनी कृष्ण पक्ष अष्टमी को महिलाएं जिउतिया व्रत करती हैं. इस व्रत को जितिया व्रत भी कहते हैं. संतान की लंबी आयु, सुख, समृद्धि आदि की कामना के लिए पुत्र या पुत्रीवती महिलाएं 14 सितंबर यानि आज सर्वार्थ सिद्ध योग में निर्जला-निराहार जिउतिया व्रत करेंगी. रविवार को सरगही सुबह 5:53 से पहले करने का मुहूर्त हैं. जीवित पुत्रिका व्रत माताएं अपने पुत्र की दीर्घायु की कामना के लिए रविवार की सुबह से ही निराहार रहकर करेंगी. सोमवार को पारण सुबह 6:27 के बाद करना होगा. इस व्रत के दिन महिलाएं जिउतिमा धागा धारण करती हैं. इस धागे में जीमूतवाहन के प्रतिक सोने या चांदी का निर्मित आकृती लगी रहती हैं. इस व्रत में पुरे दिन व्रत रखने के बाद संध्या में स्नान के पश्चात महिलाएं स्वयं अथवा पुरोहित से कथा सुनती हैं और जीमूतवाहन को विधि विधान से पूजा कर दान-दक्षिणी प्रदान करती हैं. पूजा के बाद पुत्र के गले में यह धागा लगाकर लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती हैं. इस व्रत की मान्यता यह है कि माताओं के इस व्रत रखने से पुत्र पर आए संकट टल जाते हैं. 
व्रत की विधि: माताएं इस दिन निर्जला उपवास करती हैं. सुबह स्नान करके भगवन विष्णु, माता जीमूतवाहन व अपने इष्टदेव की पूजा करती हैं. जो महिलाएं व्रत करती है वो पुरे दिन जल तक ग्रहण नहीं करती और संतान की सुख समृद्धि शांति लंबी आयु की मंगलकामना करती हैं. व्रत के अगले दिन प्रातः पारण करके व्रत को पूरा किया जाता हैं.

यह भी पढ़े: संभावित हादसा टला: टेकऑफ़ के वक्त नहीं उठा विमान, पायलट ने रनवे के अंतिम छोर से पहले रोका

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट