न्यूज़11 भारत
महाराष्ट्र/डेस्क: अमरावती जिले के एक सरकारी अस्पताल में आज सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है. सरकारी महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU/NICU) में वेंटिलेटर फटने से भीषण आग लग गई. घटना अहले सुबह करीब 3:30 बजे की है. इस हादसे में गंभीर रूप से जलने और धुएं के कारण दम घुटने से तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई.
घटना के वक्त वार्ड में कुल 39 नवजात मौजूद थे. आग लगते ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए 36 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. इनमें आग लगने और धुएं के कारण गंभीर रूप से प्रभावित 6 शिशुओं को तुरंत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्चों के हाथ-पैर जलने की खबर है.
अब पुलिस और अस्पताल प्रशासन घटना की जांच में जुट गयी है. यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आग कैसे लगी और वेंटिलेटर में विस्फोट कैसे हुआ.
इसे भी पढ़ें: मुंबई में गणेश चतुर्थी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा, विशाल प्रतिमा गिरने से दो की मौत, कई घायल