दिल्ली के होटल लेमन ग्रीन में भीषण आग, 20 से अधिक लोगों की मौत; जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग

By : Vaibhaw Vikram
दिल्ली के होटल लेमन ग्रीन में भीषण आग, 20 से अधिक लोगों की मौत; जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग

न्यूज11 भारत
रांची /डेस्क:
देश के राजधानी दिल्ली से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित एक होटल लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में पूरे इमारत को ले लिया. अंदर फंसे लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनी की ओर भागने लगे. अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, इस आगजनी की घटने में 20 से अधिक लोगों  की दर्दनाक मौत हो गई है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हालात इतने डरावने थे कि कई लोगों ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई. इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी की इमारतों में फायर सेफ्टी इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी और दमकल कर्मियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं.

घटना की जानकारी दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 09:05 बजे लगी.  जिसके बाद दिल्ली फायर सर्विस अलर्ट मोड पर आ गई और आनन फानन में फायर टेंडर, वाटर बाउजर और क्विक रिस्पॉन्स वाहन मौके पर भेजे गए. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने बेसमेंट समेत कई हिस्सों में फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को तुरंत CATS एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.   

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा हादसा, शालिमार-कुर्ला एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौत, पहचान में जुटी जीआरपी
 
संबंधित सामग्री

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा रुख, चलेगा विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा रुख, चलेगा विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक खाद्य पदार्थों की सघन जांच होगी.