माता वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, मौसम की वजह से भक्तों को करना पड़ेगा इंतजार

By : Shreya Suman
माता वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, मौसम की वजह से भक्तों को करना पड़ेगा इंतजार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए एक मायूस कर देने वाली खबर आई है. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आज की यात्रा एक बार फिर अगले आदेशों तक स्थगित कर दी गई है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यह फैसला मौसम की खराब स्थिति, भवन और रास्तों में लगातार हो रही बरसात को देखते हुए लिया है.

यात्रा अगले आदेश तक स्थगित
श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए भक्तों को सूचित किया, "जय माता दी. लगातार बारिश के कारण 14 सितंबर से शुरू होने वाली वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित की गई है. सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे कृपया आधिकारिक संचार माध्यमों के माध्यम से अपडेट लेते रहें."

श्राइन बोर्ड
यात्रा स्थगित होने की खबर से उन भक्तों में गहरी मायूसी छाई हुई है जो माता के दर्शन के लिए कटरा पहुंचे थे और यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. भवन परिसर के साथ ही सभी रास्तों और कटरा में देर शाम को हुई बरसात के बाद श्राइन बोर्ड ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया.

मौसम ठीक होने पर यात्रा फिर से शुरू की जा सकती है 
श्राइन बोर्ड के अनुसार, यात्रा तभी सुचारू की जाएगी जब मौसम में सुधार होगा. आने वाले सोमवार या कुछ दिनों में मौसम ठीक होने पर यात्रा फिर से शुरू की जा सकती है. श्राइन बोर्ड ने यात्रा को फिर से शुरू करने के लिए सभी तैयारियां कर रखी हैं, लेकिन मौसम की स्थिति इसमें बाधा डाल रही है. भक्तों को अब मौसम सुधरने और यात्रा फिर से शुरू होने का इंतजार करना पड़ेगा. श्राइन बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यात्रा को सुचारू करने का फैसला मौसम के हालातों को देखकर ही लिया जाएगा. 

यह भी पढ़े: झारखंड में जनगणना की तैयारी तेज: सरकार ने जारी की अधिसूचना, मार्च 2027 को माना जाएगा आधार

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया