NEET UG 2026 आज, 22.79 लाख अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी परीक्षा.. सख्त गाइडलाइन जारी

By : Mansi Kumari
NEET UG 2026 आज, 22.79 लाख अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी परीक्षा.. सख्त गाइडलाइन जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 आज आयोजित की जा रही हैं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में इस बार रिकॉर्ड 22.79 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. देश-विदेश के हजारों केंद्रों पर होने वाली यह परीक्षा सुरक्षा, व्यवस्था और निगरानी के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही हैं.

NEET UG 2026 परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी. 11 से 1:30 बजे तक परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश होगा. यह परीक्षा पारंपरिक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जा रही हैं. वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को विशेष सुविधा देते हुए उन्हें एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है, जिससे वे शाम 6 बजे तक परीक्षा दे सकेंगे.

इस साल परीक्षा का दायरा और भी बाद हो गया हैं. भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में कुल 5,432 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा के सफल संचालन के लिए 674 सिटी कोऑर्डिनेट 6,000 से ज्यादा ऑब्जर्वर्स और करीब 2 लाकह कर्मचारियों की तैनाती की गई हैं. गोपनीय प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस बल और विशेष सुरक्षा एजेंसियों की मदद ली जा रही हैं.

NTA ने सभी अभ्यर्थियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें. एंट्री का अंतिम समय दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया हैं.

ड्रेस कोड का पालन जरूरी 
परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त ड्रेस कोड लागू किया गया हैं.

  • पुरुष अभ्यर्थी: हल्के कपड़े जैसे ट्राउजर/पैंट/जींस और चप्पल पहनें, जूते से बचें.
  • महिला अभ्यर्थी: लेगिंग/ट्राउजर के साथ साधारण सैंडल पहनें, जूते न पहनें.
  • किसी भी प्रकार का हैंडबैग, पर्स, टोपी, मफलर या सिर ढकने वाली वस्तु प्रतिबंधित हैं.
  • मेहंदी लगाने से भी बचने की सलाह दी गई हैं.

NTA ने परीक्षा से पहले छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ी पहल की हैं. अगर कोई अभ्यर्थी तनाव या दबाव महसूस कर रहा है, तो वह 14416 या 1-800-891-4416 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता हैं.

यह भी पढ़े: दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक हादसा, AC ब्लास्ट से लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत
 

संबंधित सामग्री

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.