न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: निर्वाचन आयोग ने तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है. निर्वाचन आयोग की घोषणा के अनुसार, 6 अक्टूबर को इन सभी सीटों के लिए मतदान होगा और 9 अक्टूबर को सभी सीटों के नतीजे आ जाएंगे.
तमिलनाडु की दो सीटों मदुरंतकम (अजा) और धरापुरम (अजा), पुदुचेरी की थट्टनचावडी, पश्चिम बंगाल की दो सीटों रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे. वहीं असम की एक लोकसभा सीट नागांव के लिए उपचुनाव होग. चुनाव आयोग की उपचुनाव की अधिसूचना के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.
बता दें की तमिलनाडु की मदुरंतकम (अजा) विधानसभा मरगथम कुमारवेल के त्यागपत्र के कारण खाली हुई है. वहीं धरापुरम (अजा) सीट भी पी. सत्यभामा के इस्तीफा देने से खाली हुई है. पुदुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट तिरु एन. रंगासामी के इस्तीफे से रिक्त हुई है. पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद हुमायूं कबीर ने इस्तीफा दे दिया था. जबकि दो सीटों से जीत के बाद मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट को छोड़ दिया था. वहीं असम कीनागांव संसदीय सीट प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है.
चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया 9 सितम्बर से आरम्भ हो जाएगी. नामांकन करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर है. नामांकनों की जांच 17 सितम्बर को होगी, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 19 सितम्बर है. सभी सीटों के लिए मतदान 6 अक्टूबर को होगा. 9 अक्टूबर को सभी सीटों के चुनाव परिणाम आ जाएंगे.
यह भी पढ़ें: झारखंडवासियो, 13 सितम्बर तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने आकाशीय घटनाओं का भी जारी किया अलर्ट