न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आतंक के पर्याय पाकिस्तान को आतंकी हमलों को सामना करना पड़ा है.. खैबर पख्तूनख्वा में कोहाट पुलिस लाइंस में एक मस्जिद के पास हुए फिदायीन धमाक हुई है, जिसमें पुलिस कर्मियों और नमाजियों समेत 16 की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
बताया जा रहा है कि धमाके में पांच पुलिसकर्मियों और 11 नमाजियों की जान चली गई, जबकि 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों के अनुसार विस्फोटकों से भरे वाहन को फिदायीन ने मस्जिद के मुख्य गेट से टकरा दिया जिससे मस्जिद की दीवार ढह गई.
जिस इलाके में यह आत्मघाती हमला हुआ है वह पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर दूर है. कोहाट जिले में पुरानी पुलिस लाइंस के पास स्थित मस्जिद में जिस समय यह आत्मघाती हमला हुआ, उस समय शुक्रवार की नमाज अदा की जा रही थी. विस्फोटकों से भरा एक अज्ञात वाहन तेजी से आया और मस्जिद के मुख्य गेट से जा टकराया. वाहन के टकराने के बाद भीषण धमाका हुआ, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. धमाके के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. धमाके से मस्जिद की दीवार तो गिर गई, आसपास की इमारतें भी हिल गईं.
यह भी पढ़ें: मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल